फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Even after inauguration, the construction of Gomti origin road did not start.Even after inauguration, the construction of Gomti origin road did not start.

Pilibhit News: शुभारंभ के बाद भी शुरू नहीं हुआ गोमती उद्गम स्थल मार्ग का निर्माण

Mon, 25 May 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Even after inauguration, the construction of Gomti origin road did not start.Even after inauguration, the construction of Gomti origin road did not start.
गोमती उद्गम स्थल जाने वाले मार्ग की जर्जर हालत। संवाद
माधोटांडा। गोमती उद्गम स्थल तक पहुंचने वाले लिंक मार्ग के निर्माण का शुभारंभ होने के बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छह दिन पूर्व विधायक बाबूराम पासवान ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मार्ग निर्माण का पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया था, लेकिन मौके पर अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

माधोटांडा-पूरनपुर मार्ग से गोमती उद्गम स्थल तक जाने के लिए लिंक मार्ग है। लंबे समय से मार्ग का निर्माण न होने से स्थिति खराब है। गहरे गड्ढे श्रद्धालुओं को दर्द दे रहे थे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत शासन की ओर से गोमती उद्गम स्थल के विकास के लिए पूरनपुर-माधोटांडा मुख्य मार्ग से मंदिर तक पहुंचने वाले लिंक मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 11 करोड़ 61 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। करीब 1.831 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को बेहतर और सुगम बनाने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

18 मई को विधायक बाबूराम पासवान ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। इसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही सड़क निर्माण शुरू होगा और वर्षों से खराब पड़े मार्ग से राहत मिलेगी। हालांकि छह दिन बीत जाने के बाद भी निर्माण एजेंसी की ओर से कोई काम शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। गौरतलब है कि गोमती नदी की अविरल धारा और उद्गम स्थल के विकास को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीएम प्रमेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed