फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Even after a month, the plan for the construction of Daga bridge could not be made

Pilibhit News: एक माह बाद भी नहीं बन सकी डगा पुल के निर्माण की योजना

Mon, 14 Apr 2025 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Even after a month, the plan for the construction of Daga bridge could not be made
हरेश गुप्ता
पीलीभीत। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर हरदोई ब्रांच नहर के क्षतिग्रस्त डगा पुल के निर्माण की योजना नहीं बना सके हैं। प्रस्ताव कौन भेजेगा और निर्माण कौन कराएगा... दोनों विभागों में अभी इस पर भी सहमति नहीं बन सकी है। वहीं पुल से आवागमन बंद होने से लोगों को दो से पांच किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कलीनगर तहसील क्षेत्र में बाइफरकेशन से निकलने वाली हरदोई ब्रांच नहर के डगा पुल में दरारें पड़ने की जानकारी पर सात मार्च की रात से ही यातायात बंद कर दिया गया था। उत्तराखंड को जोड़ने वाले इस पूरनपुर-खटीमा मार्ग से छोटे-बड़े करीब तीन हजार वाहनों का रोजाना आवागमन होता है। वहीं पीटीआर का पर्यटन स्थल होने के चलते सैलानियों की भी इस मार्ग पर आवाजाही रहती है। दरारें पड़ने से मार्ग पर यातायात बंद कर डाइवर्जन लागू किया गया था। जानकारी के अभाव में राहगीर पांच किलोमीटर की दूरी तय कर पिपरिया संतोष गांव के रास्ते खटीमा की ओर जाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


शुरुआती दौर में दावा किया गया कि जल्द ही पुल निर्माण को लेकर निर्णय लिया जाएगा। मगर, सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग की आपसी खींचतान में पुल की मरम्मत अधर में लटक गई है। करीब एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पुल निर्माण की योजना एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी। इससे क्षेत्रीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों को हो रही अधिक परेशानी
पुल से आवागमन बंद होने से इस समय किसानों को गेहूं ले जाने में अधिक परेशानी हो रही है। करीब 10 से अधिक गांव के लोग कटाई के बाद गेहूं को पूरनपुर ले जाने में इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। गांव के रास्ते अव्यवस्थाओं के बीच उन्हें वाहनों को ले जाना पड़ रहा है।



दीवार तोड़ पुल से निकलने लगी
बाइक, बड़े वाहन भटकने को मजबूर
पुल के दोनों ओर दीवार खड़ी कर वाहनों की आवाजाही को रोका गया है। बड़े वाहनों के लिए डगा से कलीनगर पुल से कच्ची पटरी होकर निकलने का रास्ता खोला गया। जानकारी के अभाव में लोग करीब पांच किमी का चक्कर काटकर पिपरिया संतोष गांव के रास्ते भी गुजर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व राहगीरों ने दीवार का कुछ भाग तोड़ दिया था। इसके बाद बाइक सवार पुल से ही गुजरने लगे। उधर, चर्चा है कि रात के समय क्षेत्रीय लोग अस्थायी दीवार को हटाकर कारों को भी पुल क्षेत्र से निकाल रहे हैं। इसके लिए 20 रुपये तक की वसूली की जा रही है। जिम्मेदार अनजान बने हैं।



अधिकारियों को समझनी चाहिए परेशानी
एक माह से पुल पर यातायात बंद है। किसानों को अधिक परेशानी हो रही है। विभाग की ओर से मरम्मत आदि का कोई कार्य शुरू नहीं किया गया। अधिकारियों को परेशानी समझनी चाहिए। - तसलीम



पुल पर आवागमन बंद होने से बड़े वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। परेशानी के बीच गांव के रास्ते होकर वाहनों को गुजरा जा रहा है। सिंचाई या लोक निर्माण विभाग को को जल्द सुधार करना चाहिए। - हरेश गुप्ता

डगा पुल के निर्माण के लिए विभागीय पत्राचार किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने भी निरीक्षण के लिए सेतु निगम को पत्र लिखा है। निरीक्षण के बाद के बाद आगे की प्रक्रिया पर जल्द ही अमल किया जाएगा। - राजीव कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, हेड वकर्स खंड


पूरनपुर-खटीमा मार्ग की मरम्मत या निर्माण के बारे में संबंधित विभागों से जानकारी ली जाएगी। प्रक्रिया जल्द पूरी किए जाने के संबंध में निर्देशित किया जाएगा। - संजय कुमार सिंह, डीएम

हरेश गुप्ता

हरेश गुप्ता

हरेश गुप्ता

हरेश गुप्ता

हरेश गुप्ता

हरेश गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed