{"_id":"67d323d2320ce2e8bf03d68f","slug":"evaluation-centers-will-be-monitored-on-the-lines-of-board-exams-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-132373-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर होगी मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर होगी मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी
Thu, 13 Mar 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो गईं। 19 मार्च से दो अप्रैल तक जिले में दो केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इस दौरान बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ही मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी की जाएगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट मूल्यांकन कार्यों पर नजर रखेंगे।
जिला स्तर पर मूल्यांकन की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक व डीएम द्वारा हर मूल्यांकन केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही मूल्यांकन कार्य शुरू होने के एक घंटे पहले स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मूल्यांकन केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। मूल्यांकन केंद्र की जिला स्तरीय कंट्रोल रूम और राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जाएगी। डीआईओएस डॉ. अंचल मिश्रा ने बताया कि मूल्यांकन में जिन शिक्षक व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, उन्हें मोबाइल फोन समेत किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मूल्यांकन कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। जिले में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।