फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Erosion of Sharda river increased, farmers lost their sleep

Pilibhit News: शारदा नदी के कटान में आई तेजी, किसानों की नींद उड़ी

Wed, 23 Aug 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 23 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Erosion of Sharda river increased, farmers lost their sleep
गांव चंदिया हजारा के समीप कटान करती शारदा नदी ।
पूरनपुर। शारदा नदी में 62 हजार क्यूसेक पानी आने से फिर उफान आ गया है। इधर, नदी तेजी से कटान कर रही है, इससे किसानों की नींद उड़ गई है। मंगलवार को आठ किसानों की 27 एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा गई। तेज बारिश होने से मंगलवार को बचाव कार्य नहीं हो सके।
विज्ञापन

नदी करीब सवा महीने से गांव चंदिया हजारा के समीप तबाही मचा रही है। एक महीने से बचाव कार्य किए जा रहे हैं। गांव और आसपास के लोग भी श्रमदान कर रहे हैं लेकिन कटान रोकने के उपाय नाकाफी साबित हो रहे है। जिन स्थानों पर कटान रोकने के लिए प्रभावी काम हो रहे हैं, वहां नदी दूसरी जगह कटान कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को किसानों की 10 एकड़ गन्ने की फसल नदी की भेंट चढ़ गई थी। मंगलवार को तेजी से हुए कटान में गांव निवासी विश्वनाथ माझी, पवन बोस, अरुनदास, गणेश जोरदार, बादल मंडल, महादेव बल, गौरंग टेलर, विश्वजीत मंडल की करीब 27 एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed