फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   enviorment

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जागरूकता रैली

Wed, 03 Jun 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 03 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
enviorment
पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार से गांधी स्टेडियम से पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में ‘पर्यावरण संरक्षण धर्म हमारा कर्म हमारा’ आदि नारे लगाते छात्र-छात्राएं चल रहे थे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: स्टेडियम आई। यहां आयोजित गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि विश्व में जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण प्रदूषित पर्यावरण है। पानी, ईधन, बिजली, आदि प्राकृतिक संसाधनों का किफायत से उपयोग कर, प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग न कर पर्यावरण को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

गोष्ठी में डॉ. केएम वार्ष्णेय, उर्मिला देवी, विनोद कुमार सिंह, करुणाशंकर सक्सेना, शमशाद ने  विचार रखे। पर्यावरण संरक्षण प्रदर्शनी में मॉडलों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र सिंह, भगवतसरन अग्रवाल, संगीता वर्मा, प्रेमकांत त्रिपाठी, रविप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत चार जून को निबंध प्रतियोगिता व पांच को पेंटिंग प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हे मिला पर्यावरण प्रहरी पुरस्कार
शांति श्रीवास्तव, विमला शुक्ला, सुरेंद्र गंगवार, पंकज मिश्रा, रामप्रताप जायसवाल, डॉ. सुरेशचंद्र, सुनील यादव, विशाल गर्ग, विकास शर्मा, विकास सिंह को पर्यावरण प्रहरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed