फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Entry towards the overbridge from Assam crossing is prohibited

Pilibhit News: असम चौराहे से ओवरब्रिज की ओर प्रवेश वर्जित

Tue, 04 Jun 2024 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Entry towards the overbridge from Assam crossing is prohibited
पीलीभीत। मंडी समिति में आज मतगणना होनी है। इसको लेकर मंडी मार्ग पर किसी तरह की कोई दिक्कत न आए इसके लिए रूट को डायवर्ट किया गया है। रूट डायवर्जन मंगलवार को सुबह पांच से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि चार जून की सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। बरेली, बीसलपुर, पूरनपुर, जहानाबाद की तरफ से आने वाले वाहन बरेली हाईवे पर टाइगर तिराहा से ईदगाह रेलवे क्राॅसिंग होते हुए नौगवां चौराहा की तरफ से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

शहर से बरेली, बीसलपुर, जहानाबाद, पूरनपुर की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों को नौगवां चौराहा से ईदगाह क्राॅसिंग से टाइगर तिराहा होते हुए निकाला जाएगा। असम चौराहा से शहर के भीतर की तरफ आने वाले वाहन भी टाइगर तिराहा से ही प्रवेश कराए जाएंगे। डिग्री कॉलेज चौराहा से रामलीला रोड पर जाने वाले सभी छोटे वाहनों के लिए मार्ग खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रतिबंधित मार्ग
- रामलीला तिराहा से डिग्री कॉलेज चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।

- असम रोड चौराहा से नौगवां व ओवरब्रिज की तरफ वाहनों का प्रवेश नहीं वर्जित रहेगा।
- नौगवां अंडरपास रोड से असम रोड चौराहे की तरफ वाहनों की नो एंट्री रहेगी।

- सिल्वर लीफ होटल के सामने से ओवरब्रिज पर जाने वाले वाहनों का भी प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed