फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Enthusiasm among villagers due to approval of construction of Panchayat Utsav Bhavan

Pilibhit News: पंचायत उत्सव भवन के निर्माण की स्वीकृति से ग्रामीणों में उत्साह

Mon, 09 Feb 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm among villagers due to approval of construction of Panchayat Utsav Bhavan
बिलंदपुर अशोक गांव में इसी भूमि पर होगा पंचायत उत्सव भवन का निर्माण संवाद
घुंघचाई। बिलंदपुर अशोक गांव में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों के चेहरे खिल गए हैं। इस भवन के निर्माण के लिए जमीन का चयन तीन महीने पहले ही हो चुका है। भवन बन जाने से सबसे ज्यादा लाभ कमजोर वर्ग के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिलंदपुर अशोक के ग्रामीण लंबे समय से बरातघर निर्माण की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर तीन माह पहले गांव में श्रेणी पांच के तहत जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव दिया गया था। अब शासन ने गांव में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी लगने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड गई। गांव में यह भवन ग्रामीणों को विवाह, तिलक, मुंडन संस्कार, जन्मदिन आदि के अलावा सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपलब्ध होगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लाभ होगा। साथ ही सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत उत्सव भवन बनने से उन्हें समय, धन और संसाधनों की बचत होगी। संवाद
विज्ञापन


---------

पंचायत उत्सव भवन में यह मिलेंगी सुविधाएं

पंचायत उत्सव भवन में 100 लोगों की क्षमता वाला मंडप स्टेज सहित बनेगा। एक बड़े हॉल के अलावा भवन में कई कमरे, शौचालय, रसोईघर, दिव्यांगजन के लिए अलग से शौचालय सहित अन्य कई सुविधाएं मिलेंगी। गांव के लोग न्यूनतम खर्च पर इस भवन में समारोह आयोजित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

लोगों को महंगे लॉन बुक कराने पर आने वाले भारी खर्च की समस्या से राहत मिलेगी। इसका निर्माण होने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

सुधीर गंगवार, ग्रामीण
------

पंचायत उत्सव भवन का निर्माण होने से काफी सहूलियत मिलेगी। गरीब और निम्न-मध्यम वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मंजूरी मिलने से ग्रामीण खुश हैं।

शिवदास गंगवार, पूर्व प्रधान
-------
कार्यक्रमों के लिए लोग स्कूलों का इस्तेमाल करते थे, लेकिन स्कूलों में कार्यक्रम कराने पर पाबंदी लग जाने से समस्या बढ़ गई थी। पंचायत उत्सव भवन बन जाने से ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
-देवेश, प्रधान
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed