{"_id":"66ddd79d4825540be00257a6","slug":"enthusiasm-among-devotees-worship-of-vighnaharta-in-every-home-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122190-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: श्रद्धालुओं में उत्साह...घर-घर विघ्नहर्ता की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: श्रद्धालुओं में उत्साह...घर-घर विघ्नहर्ता की पूजा
विज्ञापन
पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के श्री गणेश चतुर्थी उत्सव में गणेश की आरती करते श्रद्धालु। स
बरखेड़ा/पीलीभीत। जिले में श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव की धूम है। विघ्नहर्ता की प्रतिमा स्थापना के बाद घरों-मंदिरों में भजन संध्या व अन्य आयोजन किए जा रहे हैं। बप्पा के आगमन के उत्सव को सभी उत्साह संग मना रहे हैं।
पीलीभीत व महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से चौक बाजार के श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में श्रीगणेश प्रतिमा स्थापित की गई। इसमें नगर पालिका चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल ने शनिवार रात पूजन किया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। वहीं, बरखेड़ा में गणपति बप्पा मोरिया... के उद्घोष के साथ युवा जागृति परिषद की ओर से 22वीं श्रीगणेश चतुर्थी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
श्री ठाकुरद्वारा मंदिर के महंत शिवम मिश्रा व वरुण पांडे ने मंत्रोच्चरण के साथ पूजन किया। शाम को निकाली गई भव्य शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। नगर की गलियों से होकर शोभायात्रा पीलीभीत-बीसलपुर मुख्य मार्ग से ब्लॉक तिराहे होकर दौलतपुर रोड होते हुए गोपी कॉलोनी से श्री ठाकुद्वारा मंदिर पर पहुंची।
विज्ञापन
राह में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-झूमते नजर आए। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य डॉ. सौरभ शर्मा, संतराम शर्मा, सचिन शर्मा, विक्की सक्सेना, दर्पण सक्सेना, चिंटू गुप्ता शामिल रहे।