फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Entered the house and molested the married woman and her daughter-in-law

Pilibhit News: घर में घुसकर विवाहिता और उसकी पुत्रवधू से की छेड़खानी

Sat, 16 Mar 2024 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and molested the married woman and her daughter-in-law
बीसलपुर। कोतवाली के एक गांव की निवासी विवाहिता ने बताया कि उसके पति ने एक बैंक से कुछ समय पहले ऋण लिया था। शनिवार की दोपहर बैंक का एक कर्मचारी ऋण वसूली के नाम पर अपने दो साथियों के साथ उनके घर आया। घर में उस समय विवाहिता और उसकी पुत्रवधू ही मौजूद थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने विवाहिता और उसकी पुत्रवधू से छेड़खानी की। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। आरोपी दो बाइकों से भाग गए। विवाहिता ने कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी है। तहरीर के अनुसार एक दलाल गांव चुर्रासकतपुर का और दूसरा गांव जल्लापुर का है। तहरीर में बैंक कर्मी के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है। तहरीर में बैंक शाखा के नाम का उल्लेख किया गया है। इस बाबत कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अभी ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed