{"_id":"67fea2106c37a9ddd80b4510","slug":"entered-the-house-and-did-obscene-act-with-a-minor-threatened-on-complaint-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-134191-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में घुसकर नाबालिग के साथ की अश्लीलता, शिकायत पर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में घुसकर नाबालिग के साथ की अश्लीलता, शिकायत पर धमकाया
विज्ञापन
पीलीभीत। गैर समुदाय के युवक पर घर में घुसकर किशोरी से अश्लील हरकतें करने का आरोप है। शोर शराबा होने पर किशोरी के तहेरे भाई के पहुंचने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह बाहर रहकर मजदूरी करता है। 13 अप्रैल रात करीब दस बजे उसकी 17 वर्षीय बहन घर में ही कढ़ाई का कार्य कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान ललौरी गांव निवासी रिजवान दीवार कूदकर घर में घुस आया और बहन से अश्लील हरकतें करने लगा।
बहन के शोर शराबा करने पर उसके दो तहेरे भाई मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी भाग गया। घटना की जानकारी के बाद उसके तहेरे भाई शिकायत करने के लिए आरोपी के घर पहुंचे तो उसके पिता बुंदन के अलावा रहूफ, जीशान, शमशुल व करीम बख्श आग बबूला होकर गालीगलौज करने लगे। शिकायत करने पर जाने से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।