{"_id":"666a1fd1fea92139a8012084","slug":"entered-the-house-and-beat-the-cow-molested-when-protested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117804-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में घुसकर गाय को पीटा, विरोध पर की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में घुसकर गाय को पीटा, विरोध पर की छेड़खानी
विज्ञापन
पीलीभीत। घर में बनी पशुशाला में घुसकर गांव के युवक ने गाय को पीटना शुरू कर दिया। विरोध पर घर में मौजूद महिला के साथ छेड़खानी की।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और घर में बनी पशुशाला में बंधी गाय को डंडों से पीटने लगा। जब उसकी जेठानी ने इस बात का विरोध करते हुए उसे बचाने का प्रयास किया तो युवक ने सिर पर डंडा मारकर उन्हें घायल कर दिया।
जेठानी को पीटता देख जब देवरानी उसे बचाने गई, तो युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। शोर शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। लोगों को आता देख, युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौकेे से भाग गया। महिला ने मामले की तहरीर थाना बरखेड़ा पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद