फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Entered the house and beat him up for demanding money for wages

Pilibhit News: मजदूरी के रुपये मांगने पर घर में घुसकर पीटा

Tue, 21 May 2024 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat him up for demanding money for wages
पूरनपुर। मजदूरी के रुपये मांगने पर ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मजदूर के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। बचाने आईं महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ठेकेदार सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




गांव सबलपुर खास निवासी अवनीश कुमार ने बताया कि गांव निवासी ठेकेदार सौरभ उसे मजदूरी कराने के लिए हरियाणा ले गया था। लौटने पर 18 मई को अपनी मजदूरी के 30 हजार रुपये ठेकेदार से मांगने गया। तब ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ उससे गाली-गलौज की और पिटाई को आमादा हो गया।
विज्ञापन

वह भागकर घर में घुस गया। तब आरोपी लाठी, डंडों से लैस होकर उसके घर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर उसकी पिटाई की। बचाने आई महिलाओं को भी पीटा गया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि अवनीश की ओर से गांव निवासी ठेकेदार सौरभ, वीरपाल, विजेंद्र सिंह, शालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed