{"_id":"587f9d3f4f1c1bd804eff01a","slug":"enrollment-began-in-collectorate-barikeding","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में शुरू हुई बैरीकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में शुरू हुई बैरीकेडिंग
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में शुरू हुई बैरीकेडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही है। कलेक्ट्रेट में होने वाले नामांकन के लिए बैरीकेडिंग का काम शुरू करा दिया गया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस स्टाफ भी तैनात किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव की स्थानीय स्तर पर अधिसूचना जारी होने के साथ 20 जनवरी से ही नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि पहले दिन किसी भी दल ने अब तक नामांकन की घोषणा नहीं की है। शुक्रवार को होने वाले नामांकन के लिए बुधवार से ही कलेक्ट्रेट परिसर में बैरीकेडिंग का काम शुरू कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर नामांकन स्थल तक बैरीकेडिंग की जा रही है। शहर विधानसभा के नामांकन सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट, बरखेड़ा क्षेत्र के सदर एसडीएम कोर्ट, बीसलपुर के जिला पंचायत सभागार और पूरनपुर क्षेत्र के नामांकन डीएम कोर्ट में होंगे। उधर पुलिस ने भी सुरक्षा के लिहाज से योजना तैयार कर ली है। सीओ चुनाव धर्म सिंह ने बताया नामांकन के लिए फायरब्रिगेड के अलावा चार सीओ, आठ इंस्पेक्टर, 30 उपनिरीक्षक, पांच हेड कांस्टेबिल, 111 कांस्टेबिल, 10 ट्रैफिक कर्मी, चार महिला कांस्टेबिल, तीन टीयर गैस और एक कंपनी पीएसी लगाई जा रही है।
एक प्रत्याशी के साथ पांच लोग जा सकेंगे
नामांकन के लिए एक प्रत्याशी के साथ केवल पांच लोग ही नामांकन स्थल तक जा सकेंगे। शेष सभी को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
एक प्रत्याशी के साथ पांच लोग जा सकेंगे
नामांकन के लिए एक प्रत्याशी के साथ केवल पांच लोग ही नामांकन स्थल तक जा सकेंगे। शेष सभी को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही रोक दिया जाएगा।