फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Enraged people from extortion outpost Klinagr gherry

अवैध वसूली से गुस्साए लोगों ने कलीनगर चौकी घेरी

Sun, 21 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/माधोटांडा।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/माधोटांडा। Updated Sun, 21 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
- चौकी प्रभारी और एचसीपी को हटाने की मांग पर किया प्रदर्शन 
- एसओ माधोटांडा मौके पर पहुंचे, आश्वासन देकर कराया शांत 

कलीनगर चौकी प्रभारी और एचसीपी पर वसूली और गरीब तबके के लोगों को रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगा है। कस्बे के लोगों ने चौकी का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की गई। हंगामे की सूचना मिलने पर एसओ माधोटांडा मौके पर पहुंचे। भीड़ को शांत कराने की कोशिश की जाती रही। 

रविवार शाम को सैकड़ों की संख्या में लोग जमा होकर कलीनगर पुलिस चौकी पर पहुंच गए। चौकी का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। पब्लिक का आरोप है कि चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह और एचीपी हंसराम सिंह पिछले कई दिनों से क्षेत्र के फड़ और ठेला व्यापारियों ने दो सौ रुपये की अवैध वसूली कर रहे है। न देने पर वर्दी का रौब गांठकर परेशान किया जाता है। इसके अलावा छह दिन पहले पब्लिक द्वारा पकड़कर दिए गए दो बाइक सवारों को मोटी रकम देकर छोड़ने का भी आरोप है। यही नहीं रुपये न देने पर लोगों को जुएं में जेल भेज दिया जाता है। आरोप है कि रविवार शाम को कलीनगर चौकी प्रभारी ने बेवजह शराब के ठेके पर आए लोगों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। वसूली के आरोप लगाते हुए चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की गई। हंगामे की सूचना मिलने पर एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पब्लिक को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन गुस्सा शांत नहीं हो सका। आरोपी दरोगा पर कार्रवाई को लेकर जमकर कहासुनी हुई। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया। चेयरमैन सुनील कटियार भी मौके पर आ गए। पब्लिक की बात को एसओ माधोटांडा के समक्ष रखकर कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा उग्र हो रही भीड़ को भी समझाया। अंत में एसओ के कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत कराया जा सका। हालांकि भीड़ बाद में भी चौकी के आसपास जमा रही। एसओ माधोटांडा वीके पटेल ने बताया कि कलीनगर चौकी इंचार्ज समेत कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत को लेकर लोग जमा हो गए थे। लोगों की पूरी बात सुनकर आश्वासन दिया गया है। मामले की जानकारी अफसरों को दे दी गई है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed