फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Energy Corporation officials were targeted in the Panchayat Board meeting

Pilibhit News: पंचायत बोर्ड की बैठक में निशाने पर रहे ऊर्जा निगम के अधिकारी

Fri, 06 Sep 2024 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Energy Corporation officials were targeted in the Panchayat Board meeting
पीलीभीत के जिला पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष डॉ.दलजीत कौर।
पीलीभीत। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सदस्यों के निशाने पर ऊर्जा निगम के अधिकारी रहे। इसके अलावा जिला पंचायत के कार्यों को लेकर भी अपर मुख्य अधिकारी से जवाब मांगा गया। सदस्यों ने स्ट्रीट लाइट की खराबी का मुद्दा भी मुख्य रूप से उठाया।
विज्ञापन

सात माह बाद बृहस्पतिवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर की अध्यक्षता में हुई। अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह ने पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया। इसके बाद बैठक की कार्यवाही शुरू हुई। अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह ने बताया कि राज्य वित्त से जिला पंचायत को 24 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे काम होना है। उन्होंने सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यों का प्रस्ताव देने की बात कही।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद मियां ने कहा कि जलजीवन मिशन के तहत समूचे जिले में पाइप लाइन के लिए सड़क को खोदकर डाल दिया गया। इससे हादसे हो रहे हैं। बिना काम पूरा किए ही भुगतान किया जा रहा है। इसपर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह ने जल जीवन मिशन ग्रामीण के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार को इसे ठीक करवाने और पूरा काम होने पर ही ठेकेदार को भुगतान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र की सदस्य के प्रतिनिधि विवेक कुमार ने कहा कि माधोटांडा के जूनियर हाईस्कूल की जमीन पर बिना नीलामी के सब्जी की खेती हो रही है। इसपर बीएसए ने बताया कि नीलामी अप्रैल में होनी थी। नहीं हो सकी थी, अब कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य शिव स्वरूप ने जिला पंचायत पर सवाल करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र के पांच कार्य टेंडर होने के बाद भी पूरे नहीं किए गए।
यही नहीं स्ट्रीट लाइटों को लगवाया गया लेकिन आज तक वह जली नहीं। यदि लाइटों को ठीक नहीं किया जाता तो वह कार्यालय गेट पर ही विषाक्त पदार्थ खा लेंगे।
इस पर अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार का भुगतान अभी नहीं हुआ है। लाइटें ठीक होने के बाद ही भुगतान होगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह ने अपर मुख्य अधिकारी को पांचों कार्य जल्द कराने के लिए कहा। इसके अलावा अन्य सदस्यों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियोें पर लापरवाही के आरोप लगाए।
बैठक में कुछ सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत में समितियों को बनाया गया है पर तीन साल में किसी भी समिति की बैठक नहीं कराई गई है। इस पर अपर मुख्य अधिकारी का जवाब मांगा गया। बैठक में वन विभाग से किसी के न आने पर निंदा प्रस्ताव पास किया गया।





बैठक में इनकी रही मौजूदगी
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह, सीएमओ डा. आलोक कुमार, मंडी सचिव संजय सिंह, सीवीओ डॉ. अरविंद, समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई, उद्यान निरीक्षक आरडी गंगवार, डीडीओ संजय सिंह, अधिशासी अभियंता उर्जा निगम पंकज भारती, आरईएस के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, कि निर्माण विभाग के राजेश चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार आदि।

पीलीभीत के जिला पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष डॉ.दलजीत कौर।

पीलीभीत के जिला पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष डॉ.दलजीत कौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed