Pilibhit News: दुश्मनों हमसे मत टकराना, हम हिंदुस्तान वाले हैं...
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय कवि बाबूराम शर्मा ने मांं सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोटा (राजस्थान ) से आए गीतकार कुंवर जावेद ने गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने पढ़ा-राम के नाम पर करूं खर्च सब, राम के नाम से जो की है कमाई। मेरा देश है महान जान देकर करूं मुंह दिखाई।
मथुरा से आए मनवीर मधुर ने कहा- राम नाम के जाप से होता है हर काम, काम अगर मन में बसा, नहीं मिलेंगे राम।
खंडवा (मध्यप्रदेश)से आए शायर अकबर ताज ने कहा- हमें गीता भी प्यारी है, हम कुरान वाले भी है, दुश्मनों हमसे मत टकराना हम हिंदुस्तान वाले हैं।
अमरोहा से आए गजलकार अनुराग मिश्रा ने कहा- किसी की याद में हिचकियां आती हैं अब भी, किताबों को पलट कर पंक्तियां ढूंढते हैं अब भी।
गोरखपुर से आए जाने माने कवि नीर गोरखपुरी ने कहा-संबंधों में अब पहले जैसी बात नही है, शेरों को पकड़कर रखना कुत्तों की औकात नही है।
प्रतापगढ़ से आईं गीतकार प्रीति पांडेय ने कहा- अपनी सरहद में घूम लेती हूं, हवाओं मेें झूम लेती हूं, याद जब भी तुम्हारी आती है, तो तरंगों को चूम लेती हूंं।
लखीमपुर से आए युवा कवि नवल सुधांशु ने कहा- सारी नफरत, तिफरके मिटाने आया हूं, बात है पते की इसलिए बताने आया हूं।
नगर की युवा कवियत्री एकता भारती ने कहा-रिश्तों को निभाने की नसीहत हैं बेटियां, संसार का संसार बनाती हैं बेटियां।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे मधुवनी (बिहार) से आए हास्य कवि शंभू शिखर ने कहा-यूपी पुलिस की बराबरी कहीं की पुलिस नही कर सकती है, यूपी पुलिस मुंह से निकली आवाज पर गोली दाग देती है।
जबलपुर (मध्यप्रदेश ) से आए युवा हास्य कवि सुदीप भोला ने कहा-राहुल की बुद्धि बढ़े, ममता की ममता, योगी की शक्ति बढ़े, मोदी की क्षमता।
इस मौके पर रामलीला में विभिन्न पात्रों का अभिनय करने वाले लोगों को मेला कमेटी के गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने शील्ड देकर सम्मानित किया।

बीसलपुर में आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते अनुराग मिश्रा।संवाद