फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Encroachment removed from the side of the highway in Bisalpur

Pilibhit News: बीसलपुर में हाईवे के किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 01 Mar 2024 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from the side of the highway in Bisalpur
नायब तहसीलदार और राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण के अधिकारी रहे मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बीसलपुर। राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण के अधिकारियों ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को ईदगाह चौराहे से बस स्टैंड चौराहे तक अतिक्रमण की जद में आए भवनों के हिस्सों को जेसीबी से तोड़ा। अतिक्रमण हटाते समय भवन स्वामी और टीम के सदस्यों में काफी नोक-झोंक हुई।
खुदागंज से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण होना है। राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण के अधिकारियों ने काफी समय पहले ही अतिक्रमण की जद में आए भवनों के हिस्सों पर निशान लगा दिए थे।
विज्ञापन

अधिकतर भवन मालिकों ने अतिक्रमण की जद में आए अपने भवन के हिस्सों को खुद ही तोड़ दिया था तो कुछ भवनों के अतिक्रमण को अधिकारियों ने काफी समय पहले तुड़वाया था। कुछ रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ईदगाह चौराहे से बस स्टैंड चौराहे तक अतिक्रमण की जद में आए भवनों के चिह्नित हिस्सों को जेसीबी से तोड़ा गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed