फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   encroachment free land

नजूल की जमीन पर दोबारा अतिक्रमण हटवाने पहुंची नगरपालिका की टीम

Sat, 19 Sep 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
encroachment free land
पीलीभीत। नजूल की जमीन पर अतिक्रमण अधूरा हटाने की सभासद की शिकायत पर दोबारा कार्रवाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पहुंचे नगरपालिका कर्मचारियों ने बाकी बचे पक्के निर्माण को भी ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला देशनगर में बरात घर और टाल मालिक द्वारा नजूल की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बुधवार को हटवाया गया था। तहसीलदार की अगुवाई में हुई कार्रवाई को अधूरा बताते हुए सभासद जगन्नाथ ने अधिकारियों से शिकायत की थी। सभासद ने कहा था कि बरातघर में कुछ निर्माण को ध्वस्त कर बाकी को छोड़ दिया गया है। मामले का संज्ञान लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह ने दोबारा शुक्रवार को नगरपालिका और राजस्व टीम भेजकर कार्रवाई कराई। मौके पर पहुंची नगरपालिका और राजस्व टीम ने बाकी निर्माण को भी ध्वस्त करा दिया। इसी बीच सभासद ने कोतवाली पुलिस से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि अतिक्रमणकारी बेवजह उसकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। एक व्यक्ति को तहसीलकर्मी बताकर मोहल्ले के लोगों को भड़काने की कोशिश की गई। फिलहाल पुलिस ने इस पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed