फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Employment Fair: 1987 candidates participated, 1167 were selected

रोजगार मेला : 1987 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग, 1167 का हुआ चयन

Sun, 22 Feb 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Employment Fair: 1987 candidates participated, 1167 were selected
पीलीभीत। शहर के उपाधि महाविद्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में शनिवार को नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला तो अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले में 1987 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों ने 1167 अभ्यर्थियों का चयन किया। भरा पचपेड़ा में लग रही खमीर फैक्टरी के लिए भी युवाओं से आवेदन लिए गए।
विज्ञापन

रेाजगार मेले का शुभारंभ गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान व जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने दीप जलाकर किया। इस मेले में श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स, टाटा मोर्टर्स, शिव शक्ति एग्री टेक, एलआईसी ऑफ इंडिया, पालिसी बाजार आदि निजी क्षेत्र की 41 कंपनियों के एचआर/प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। मेले में सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, कंपनियों में आवेदन किया। कुछ कंपनियों की ओर से मौके पर ही साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। कुछ के प्रतिनिधियों ने काल आने की जानकारी अभ्यर्थियों को दी।
विज्ञापन

गन्ना राज्यमंत्री ने भरा पचपेड़ा में स्थापित औद्योगिक हब का जिक्र करते हुए खमीर फैक्टरी के शुभारंभ पर खुशी जाहिर की। विद्यार्थियों से अवसर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को उचित बाजार देने का भी वादा किया। इस अवसर पर अरविंद कुमार, प्रीतम राम, अमित कुमार, सना कुमारी, पूजा देवी, राजू शर्मा, पंकज कुमार, रामवीर गंगवार, सोमवीर, ज्योति कुमारी आदि को नियुक्ति पत्र दिए गए। उपाधि महाविद्यालय की छात्रा अक्षरा सक्सेना और विमलेश कुमारी को भी नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एबी मौरी ग्रुप ने भी शुरू की भर्ती प्रक्रिया
रोजगार मेले में भरा पचपेड़ा में बन रही खमीर फैक्टरी के लिए भी अभ्यर्थियों से आवेदन लिए गए। एबी मौरी ग्रुप की ओर से स्टाल लगाकर आवेदन जमा कराए गए। दोपहर एक बजे तक करीब 100 अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किए। कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से जल्द ही कॉल आने की जानकारी अभ्यर्थियों को दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed