फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Employees operating buses shivering in the cold wind

Pilibhit News: सर्द हवा में ठिठुरते हुए बसों का संचालन कर रहे कर्मचारी

Tue, 30 Jan 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Employees operating buses shivering in the cold wind
पीलीभीत। ठंड के चलते वाहनों का संचालन कर पाना बेहद कठिन काम है। बावजूद इस सीजन में चालक व परिचालकों को ठंड से बचाव के लिए दिए जाने वाला सामान उन्हें अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे चालकों-कर्मचारियों को ठिठुरते हुए वाहनों का संचालन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नियमानुसार रोडवेज के कर्मचारियों को स्वेटर, जूते समेत अन्य वस्तुओं को सर्दी शुरु होने से पहले ही दे दिया जाना चाहिए, ताकी बस संचालन करते समय उन्हें कोई दिक्कत न हो। बावजूद इसके रोडवेज के अधिकारियों ने चालक व परिचालकों को अब तक कोई भी सुविधा मुहैया नहीं कराई है। इससे बस संचालन में उन्हें दिक्कत हो रही है। इतना ही नहीं चालकों को सरकार द्वारा दी जानी वाली कई सुविधाओं की जानकारी तक नहीं दी जाती है।
विज्ञापन

नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि पिछले दो वर्षो से उन्हें ड्रेस और स्वेटर नहीं मिला है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी को उनकी ड्रेस का पैसा खातों में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed