फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Employees created ruckus at the mill gate

Pilibhit News: मिल गेट पर कर्मचारियों ने किया हंगामा

Thu, 15 Feb 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 15 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Employees created ruckus at the mill gate
आक्रो​शित कर्मचारियों को समझाते चीनी मिल जीएम के स्टेनो । संवाद
पूरनपुर। पेराई सत्र शुरू होने से अब तक मानदेय का भुगतान न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने चीनी मिल गेट पर हंगामा किया। कर्मचारी मानदेय मिलने तक काम न करने की जिद पर अड़े थे। जीएम ने बुधवार शाम तक उनके खातों में मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। इसके बाद कर्मचारी नेताओं ने उन्हें समझा-बुझाकर काम पर लौटाया। कर्मचारियों ने शाम तक मानदेय खातों में न आने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


आक्रोशित कर्मचारी पहले भी मानदेय भुगतान न होने के विरोध में चीनी मिल गेट पर एकत्र होकर रोष जता चुके हैं। तब उन्हें एक-दो दिन में मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बुधवार को कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह 10 बजे ड्यूटी पर जाने से पहले कर्मचारियों ने मिल गेट पर एकत्र होकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों के हंगामे की जानकारी पर चीनी मिल जीएम दीप्ति देव यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि शाम तक मानदेय खातों में भेज दिया जाएगा, लेकिन कर्मचारी मानने को तैयार नहीं हुए। कर्मचारियों का कहना था कि इससे पहले भी उन्हें कई बार आश्वासन दिया जा चुका है। चार नवंबर से शुरू हुए पेराई सत्र से अब तक उनको मानदेय नहीं मिला है। उधारी देने वालों ने उधार में घरेलू सामान देना तक बंद कर दिया गया। इस दौरान चीनी मिल कर्मचारी नेता भूपराम, अरमिल राय, शंकर यादव, सुनील दीक्षित, ओमपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनमानी कटौती का लगाया आरोप

वार्ता के दौरान कर्मचारी नेताओं ने चीनी मिल जीएम को बताया कि नवंबर महीने का कुछ कर्मचारियों को मानदेय भुगतान किया गया। इसमें मनमाने ढंग से चार से छह हजार रुपये तक की कटौती कर ली गई।




कर्मचारियों के मानदेय को लेकर कांट्रेक्टर से बात की गई है। उसने बुधवार शाम तक कर्मचारियों के बकाया मानदेय को उनके खातों में भेजने की जानकारी दी है। कर्मचारियों को बुधवार शाम तक मानदेय उनके खातों में पहुंचने का आश्वासन दिया गया। - दीप्ति देव यादव, महाप्रबंधक, चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed