फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Employee discharged, Ayushman card not made

Pilibhit News: छुट्टी गया कर्मचारी, नहीं बने आयुष्मान कार्ड

Wed, 14 Jun 2023 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Employee discharged, Ayushman card not made
- कई मरीजों को हुई परेशानी
विज्ञापन

- मजबूरी में लौटना पड़ा घर
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिला अस्पताल के आयुष्मान सहायता केंद्र का कर्मचारी छुट्टी पर चला गया। इसके चलते आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाए और जरूरतमंदों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कई लोग तो बंद आयुष्मान केंद्र के बाहर खड़े होकर पहले इंतजार करते रहे लेकिन बाद में उनको कर्मचारी के मौजूद न होने की जानकारी मिली। इस संबंध में कर्मचारी ने बताया कि उसने छुट्टी की सूचना अधिकारियों को दी थी।
आयुष्मान सहायता केंद्र बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में है। यहां पर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आने वाले मरीजों से रुपये मांगे जाने के मामले की जांच सोमवार को पूरी हुई थी। इस जांच में आयुष्मान मित्र गगनदीप गंगवार पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई तो उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। मंगलवार को सुबह से नही आयुष्मान सहायता केंद्र बंद रहा। जिसके चलते कार्ड बनवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

न्यूरिया के शरीफ, अंगनेलाल, शहर के इस्लामनगर की जाविदा, शबाना आदि लोग काफी देर तक इंतजार करते रहे। कुछ समय बाद उन्हें कर्मचारियों से जानकारी हुई कि आयुष्मान मित्र छुट्टी पर गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव सक्सेना ने बताया कि इसकी सूचना आयुष्मान मित्र ने दी थी लेकिन नोटिस चस्पा कराया नहीं जा सका। वहीं गगनदीप ने कहा कि वह परीक्षा देने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed