फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   eliphant

शांत नहीं हो रहे उत्पाती हाथी, तीन एकड़ फसल और उजाड़ी

Tue, 17 Sep 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
eliphant
माधोटांडा (पीलीभीत)। शारदा नदी पार नेपाल की ओर से आए उत्पाती हाथी शांत नहीं हो रहे हैं। रविवार रात जंगल से बाहर निकले दो हाथियों ने किसानों की फसलों को रौंद डाला। ग्रामीणों के मुताबिक उनकी करीब तीन एकड़ फसल हाथियों ने बर्बाद कर दी। शनिवार को वन दरोगा ने शारदा पार जाकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

पिछले दिनों शारदा पार से भटककर पीलीभीत के जंगल होते हुए आगे निकले हाथियों ने बरेली और रामपुर जिले में जमकर उत्पात मचाया था। उत्पाती हाथियों ने तीन लोगों की जान ले ली थी। शासन तक मामला पहुंचने के बाद लाखों रुपये खर्च करके हाथियों को शारदा नदी के पार पहुंचाया गया था। इसके बाद से दो हाथी लग्गा भग्गा क्षेत्र में शरण लेकर ढकिया ताल्लुके महाराजपुर व गोरख डिब्बी क्षेत्र में उत्पात मचाए हैं। इस क्षेत्र में थारू जनजाति के छोटे किसानों के अलावा कुछ बंगाली भी रहते है। जिन्होंने धान की फसल लगा रखी है। रात होते ही हाथी गांव की सीमा में दस्तक देकर फसलों को रौंद डालते हैं। इन हाथियों को रोकने के लिए विभागीय स्तर से कोई संजीदगी नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

इधर, रविवार रात भी हाथियों ने परिमल बैरागी, विद्युत, समीर, निर्मल व छोटे समेत किसानों की करीब तीन एकड़ फसल को नष्ट कर दिया है। वहीं हाथियों की बढ़ती सक्रियता के बाद शनिवार शाम क्षेत्रीय वन दरोगा ओम प्रकाश ने शारदा नदी के पार पहुंचकर हाथियों की स्थिति को परखा और ग्रामीणों से बातचीत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा हाथी है ज्यादा उत्पाती
ग्रामीणों ने बताया कि रात को हाथियों की आमद के बाद जब खदेड़ने के प्रयास करते है तो एक छोटा हाथी ग्रामीणों को दौड़ा लेता है। कभी भी वह हमलावर हो सकता है। उनका कहना है कि टाइगर रिजर्व इस मामले में कोई ध्यान नहीं दे रहा है और कृषि फसलें लगातार बर्बाद हो रही है।


शारदा नदी के पार हाथियों की दस्तक को देखते हुए क्षेत्रीय रेंज के वनकर्मियों को निगरानी रखने के लिए निर्देश किया गया है। कॉरिडोर होने के चलते हाथी आते-जाते रहते है। किसानों की सहूलियत के लिए जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
- नवीन खंडेलवाल, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed