फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elephants have been creating havoc in Sehramau northern area for 20 days.

Pilibhit News: सेहरामऊ उत्तरी इलाके में 20 दिन से उत्पात मचा रहे हाथी

Tue, 17 Oct 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Elephants have been creating havoc in Sehramau northern area for 20 days.
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में मैलानी के जंगल से आकर हाथी 20 दिन से उत्पात मचा रहे हैं। शाम होते ही हाथी खेतों में पहुंचकर धान और गन्ने की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। सुबह होने से पहले हाथी लौट जाते हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर तहसील क्षेत्र के जिस इलाके में हाथी 20 दिन से उत्पात मचा रहे हैं, वह पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी का इलाका है। वर्ष 2001 में सेहरामऊ उत्तरी समेत शाहजहांपुर के 94 गांवों को पीलीभीत जिले में जोड़ा गया था। इसका वन क्षेत्र मैलानी मेंस जबकि कानून व्यवस्था के हिसाब से सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन

बीस दिन से हाथी जिस इलाके में उत्पात मचा रहे हैं, वह पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में आता है, लेकिन वन विभाग से संबंधित गतिविधियां शाहजहांपुर की खुटार और लखीमपुर की मैलानी रेंज के अधीन आती हैं। हाथियों के उत्पात मचाने की घटना पर खुटार रेंज के अफसर जिम्मेदारी मैलानी रेंज के अफसरों पर टाल रहे हैं, जबकि मैलानी रेंज के अफसरों का कहना है कि उनको मात्र जंगल का क्षेत्र दिया गया है, जंगल के बाहर का इलाका खुटार रेंज के अधीन है। यही कारण है कि यहां सतर्कता में लापरवाही बरती जा रही है। इसका खामियाजा एक ग्रामीण को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा है। हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच साल पहले चलतुआ गांव में लोगों ने मार डाला था बाघ
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र का गांव चलतुआ जंगल के बीच बसा है। चार नवंबर 2018 को गांव निवासी देवानंद (45) मैलानी से बाजार कर साइकिल से अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गांव के पास पहुंचने पर बाघ ने उन पर हमला कर दिया था। शोर मचाने पर एकत्र हुए लोगों ने आग जलाकर बाघ को खेदेड़ा था। घायल देवानंद ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया था। इससे गुस्साए लोगों ने शाम पांच बजे जंगल की झाडिय़ों में छिपे बाघ को ढूंढकर उसे मार डाला था। अब इसी गांव में हाथी ने ग्रामीण को मार डाला है। इससे ग्रामीण गुस्से में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed