{"_id":"66edb051e750f06d230a664a","slug":"elephants-entered-the-fields-and-ate-the-sugarcane-and-paddy-crops-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-122771-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेतों में घुसकर हाथियों ने खाई गन्ने और धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेतों में घुसकर हाथियों ने खाई गन्ने और धान की फसल
विज्ञापन
गांव गोविंद नगर के समीप हाथियों ने उजाड़ी गन्ने की फसल।स्रोत:ग्रामीण
पूरनपुर। नेपाल से दुधवा होते हुए सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में पहुंचे हाथी परेशानी का सबब बने हुए है। बृहस्पतिवार रात को हाथियों ने गांव गोविंदपुर की सीमा में दो किसानों की गन्ने और धान की फसल खाई और कुचलकर खराब की। सूचना पर पहुंचे खुटार रेंज की टीम ने नुकसान की किसानों से जानकारी ली।
सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घूम रहे तीन हाथियों के खेतों में घुसकर फसलें खाने और खराब करने का सिलसिला बृहस्पतिवार रात को भी जारी रहा। बृहस्पतिवार रात को हाथियों ने गांव गोविंदपुर निवासी चंद्रदेव के धान के खेत में और गांव के ही मुनीश्वर के गन्ने के खेत में घुसकर फसल खाई और खराब की।
किसानों को इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह खेतों में पहुंचने पर हुई। सूचना पर खुटार रेंज की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से नुकसान की जानकारी ली।