फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elephant in PTR

अब पीटीआर में चिंघाड़े के बेंगलुरु के पांच हाथी, तैयारियां पूरी

Sat, 11 Dec 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Elephant in PTR
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में अब बेंगलुरु के हाथी देखने को मिलेंगे। हाथियों के परीक्षण को लेकर मुख्य वन संरक्षक के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम शनिवार को रवाना होगी। दो माह में हाथी पीटीआर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

पीलीभीत के जंगल को जून 2014 में टाइगर रिजर्व का दर्जा मिला था। इसके बाद बाघों के संरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई थी। शुरूआती दौर में मानव-बाघ संघर्ष आए दिन होता रहता था। जंगल के अंदर वनकर्मियों को गश्त करने में भी दिक्कत होती है। जंगल के बाहर बाघों के निकलने से उनको पिंजडे़ में कैद करने या फिर ट्रैंक्युलाइज करने के लिए दुधवा से हाथी मांगने पड़ते हैं। इससे काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

पीटीआर में पर्यटकों को हाथी के दीदार भी नहीं होते हैं। अब पीटीआर प्रशासन ने हाथियों को जंगल में रखने की कवायद शुरू कर है। इसके लिए बेंगलुरु से पांच हाथियों को लाया जाएगा। वहां से हाथी लाने से पहले परीक्षण के लिए शनिवार को मुख्य वन संरक्षक गणेश भट्ट, डीडी नवीन खंडेलवाल, एसडीओ सत्यपाल प्रसाद, डॉ. दक्ष गंगवार और महावत इरशाद रवाना होंगे। पांच दिन वहां रुकने के दौरान हाथियों को लाने की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. दक्ष हाथियों का परीक्षण करेंगे। इसके बाद टीम 16 दिसंबर को वापस आ जाएगी। इसके बाद जनवरी तक पांचों हाथी पीलीभीत पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथियों को भाषा सिखाने आएंगे पांच महावत
पीटीआर में हाथियों के साथ वहां के पांच महावत आएंगे। यहां एक माह तक रुककर वहां के पांचों महावत यहां के जंगल से हाथियों को रूबरू कराने के साथ ही स्थानीय महावतों की पहचान कराएंगे। यहां की भाषा का भी हाथियों को ज्ञान देंगे। इसके बाद वहां के महावत वापस लौट जाएंगे। दो हाथियों को माला रेंज और तीन हाथियों को बराही रेंज में रखा जाएगा। सभी के लिए तबेला बनाकर तैयार करा दिए गए हैं। इनकी देख रेख के लिए दस कर्मचारी और पांच महावत पीटीआर प्रशासन की ओर से रखे जाएंगे।
पहले भी पीटीआर प्रशासन खरीद चुका है एक हाथी
पीटीआर प्रशासन की ओर से 2013 में तारा नाम का एक हाथी साढ़े पांच लाख का खरीदा गया था। इसके बाद वह बीमार हो गया। लंबे समय तक उसका इलाज चला, मगर उस हाथी की मौत हो गई थी। तब से पीटीआर प्रशासन के पास कोई हाथी नहीं है।

हाथियों के परीक्षण को लेकर टीम शनिवार को बेंगलुरु रवाना होगी। हाथियों का परीक्षण करने के बाद टीम लौट आएगी। इसके बाद कार्रवाई पूरी होने के बाद एक से दो माह में हाथी आ जाएंगे। - नवीन खंडेलवाल, डीडी पीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed