{"_id":"589087104f1c1bc24ee8010e","slug":"electrocution-seemingly-killed-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का करंट लगने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का करंट लगने से छात्र की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत पर म्यूजिक सिस्टम लगाने की तैयारी के दौरान बिजली की सप्लाई बंद किए बिना तार दांतों से छीलने के दौरान 15 वर्षीय नवाज पुत्र हनीफुर्रहमान करंट को करंट लग गया। उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां नवाज को मृत घोषित कर दिया गया। शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी कारोबारी हनीफुर्रहमान के मकान में दो दिन पहले नियाज हुई थी। इसको लेकर सजावट की गई थी। मंगलवार सुबह उनका 15 वर्षीय पुत्र नवाज छत पर पतंग उड़ाने गया था। इस दौरान दोस्तों के साथ छत पर म्यूजिक सिस्टम लगाने लगा। परिजनों के कहने पर उसने पहले सजावट की झालरें हटवाई। परिवार वालों ने बिजली स्विच बंद करने को कहा, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। नवाज ने म्यूजिक सिस्टम का तार मुंह से छीलने की कोशिश की। तभी उसे करंट लग गया। उसकी चीख सुनकर परिवारीजन दौड़कर छत पर पहुंचे और उसे किसी तरह बचाया। फौरन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। चार भाई-बहनों में नवाज तीसरे नंबर का था। वह शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ाई करता था।
विज्ञापन