{"_id":"632a0d2b40e19c7398773d40","slug":"electricity-theft-caught-at-the-dhaba-of-contract-workers-pilibhit-news-bly4982255154","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मचारियों के ढाबे पर पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मचारियों के ढाबे पर पकड़ी बिजली चोरी
सार
बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी ही बिजली चोरी पकड़े गए।इसकी शिकायत भी कई बार गांव के कुछ लोगों ने की।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरनपुर। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी ही बिजली चोरी पकड़े गए। ये कर्मचारी संयुक्त रूप से एक ढाबा चला रहे थे। मंगलवार को एसडीओ ने छापा मारकर ढाबे पर बिजली चोरी पकड़ ली। कार्रवाई के दौरान संविदा कर्मचारी मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि यहां तीन महीने से बिजली चोरी की रही थी।
घुंघचाई विद्युत उपकेंद्र से करीब एक किलोमीटर दूर बंडा हाईवे के किनारे सिमरिया मोड़ पर एक ढाबा है। चर्चा है कि ढाबे का संचालन तीन संविदा कर्मचारी मिलकर करते हैं। इस ढाबे पर 300 मीटर से अधिक लंबी केबल खेत में छिपाकर बिजली चोरी की जा रही थी। इसकी शिकायत भी कई बार गांव के कुछ लोगों ने की। मगर अफसरों की फटकार के बाद भी कार्रवाई न होने से बिजली चोरी की जाती रही।
बताते हैं कि हीटर और अन्य अधिक खफत वाले बिजली उपकरणों को भी प्रयोग हो रहा था। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई। मंगलवार को एसडीओ प्रवीन कनौजिया ने छापा मारा। एसडीओ के पहुंचने की भनक पर संविदा कर्मचारी पहले ही वहां से खिसक गए। एसडीओ ने केबल कब्जे में ले ली है। विभाग की बदनामी को लेकर पहले मामले को दबाने के प्रयास होते रहे। हालांकि जानकारी पर लोगों की भीड़ लगी।
विज्ञापन
ढाबा पर बिजली चोरी होते पकड़ी है। तीन नहीं, बल्कि एक संविदा कर्मचारी हरीराम ढाबे का संचालन कर रहा था। बिजली चोरी को लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। -प्रवीन कनौजिया, एसडीओ