फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity supply was disrupted for two hours due to fault in the transformer

Pilibhit News: ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट आने से दो घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Thu, 24 Apr 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 24 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted for two hours due to fault in the transformer
शहर के मीना बाजार ​​स्थित ट्रांसफार्मर में मरम्मत कार्य करते बिजली कर्मचारी। स्त्रोत विभाग - फोटो : kathua
पीलीभीत। शहर के मीना बाजार में रखे ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट आने से क्षेत्र के दो हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। इसके अलावा भी बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। रोजाना हो रहे फाॅल्ट से उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार की रात भी कई इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से लोगों को दिक्कत हुई। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे मीना बाजार में रखे ट्रांसफार्मर में तकनीकी समस्या आने से टाउन नंबर वन फीडर के दो हजार उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। इससे शहर की मीना बाजार सहित लाल रोड, सुनगढ़ी, मदीनाशाह, खैरूल्ला शाह, खुशीमल, बशीर खां आदि इलाकों में करीब दो घंटे तक उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर, निरंजनकुंज, अवध नगर, सुरभि कॉलोनी, तुलाराम, मधुवन, राजाबाग, बल्लभनगर आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान हुए। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि मीना बाजार स्थित ट्रांसफार्मर में दिक्कत आई थी। सूचना मिलते ही उसे सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आज 30 गांवों की 11 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
गजरौला। क्षेत्र के नचनी घाट स्थित विद्युत उपकेंद्र पर आउटपुट देने वाली मशीनों का बदलवाया जाएगा। इसके चलते इस उपकेंद्र से दी जाने वाले 30 गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह सात बजे से शाम छह बजे बाधित रहेगी। जेई मनीष प्रजापति ने बताया कि मशीनों के पुराने होने पर इन्हें बदलवाया जा रहा है। इसके चलते सप्लाई बाधित रहेगी। संवाद

------------
बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
घुंघचाई। मंगलवार को देर शाम करीब साढे छह बजे घुंघचाई क्षेत्र के दिलावरपुर,घुंघचाई, कालाबोझ, सिमराया,कसगंजा, नरायनपुर, पिपरिया मजरा सहित उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई न मिलने से उपभोक्ता परेशान है। बुधवार को सुबह नौ बजे के बाद बिजली सप्लाई ठप हो गई। शाम करीब साढे छह बजे ही बिजली आपूर्ति मिली। उपभोक्ताओं ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed