{"_id":"6684778a8313ec29f103a5c4","slug":"electricity-supply-to-many-areas-of-the-city-remained-disrupted-for-hours-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-432110-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घंटों गुल रही शहर के कई मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घंटों गुल रही शहर के कई मोहल्लों की बिजली
विज्ञापन
पीलीभीत। खराब मौसम के चलते शहर में फाल्ट की समस्या से कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ता खासा परेशान रहे। घरेलू कामकाज भी आपूर्ति न होने से प्रभावित हुए। हालांकि जानकारी के बाद संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों ने फाल्ट को दुरुस्त कराया।
शहर में मंगलवार को मोहल्ला गोपाल सिंह में फाल्ट के चलते एक घंटा बिजली गुल रही। इसके अलावा आयुर्वेदिक कॉलेज, पकड़िया चौराहा, चूने वाली गली, मोहल्ला पंजाबियान में भी करीब डेढ़ घंटा बिजली आपूर्ति ठप रही। देर शाम भी फाल्ट की समस्या सामने आती रही। इसमें दूधिया मंदिर फीडर से जुड़े कई इलाकों में कुछ देर के लिए आपूर्ति प्रभावित रही। अवर अभियंता जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर फाल्ट के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई थी। जानकारी मिलने के बाद सही करा दिया गया था। संवाद