फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity supply to 33 villages halted due to fault in power substation

Pilibhit News: विद्युत उपकेंद्र में खराबी से 33 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Tue, 12 Sep 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 12 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 33 villages halted due to fault in power substation
विघुत उपकेंद्र में खराबी सही करते मैकेनिक । संवाद
पूरनपुर। मशीनों में जोरदार धमाका होने के बाद ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र ने काम करना बंद कर दिया। इससे दो फीडरों से जुड़े 33 गांवों की बिजली आपूर्ति रात साढ़े ग्यारह बजे ठप हो गई। खराबी ठीक करने के लिए बरेली और पीलीभीत से मैकेनिक बुलाए गए हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार देर शाम तक बिजली सुचारू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

एसडीओ कार्यालय परिसर में ही नगरीय और ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र है। सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र में धमाका के साथ मशीनों में खराबी आ गई। इससे मुजफ्फरनगर और गोपालपुर फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गोपालपुर फीडर से 15, जबकि मुजफ्फरनगर फीडर से 18 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। पूरी रात इन सभी 33 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

खराबी दूर करने को मंगलवार सुबह बरेली और पीलीभीत से मैकेनिकों को बुलाया गया। मैकेनिक खराबी दूर करने में जुटे, लेकिन मंगलवार शाम छह बजे तक खराबी दूर नहीं हो सकी थी। ठप बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई। इसको लेकर उनमें रोष देखा गया। एसडीओ (बिजली) प्रवीण कनौजिया ने बताया कि खराबी को सही कराया जा रहा है। जेई ग्रामीण कुलदीप सिंह ने बताया कि उपकेंद्र में लगे करंट ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के साथ खराबी आई है। बुलाए गए मैकेनिक खराबी को ठीक करने में जुटे है। मंगलवार देर रात तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed