{"_id":"686ebf19525c6075bf00246a","slug":"electricity-supply-in-ekta-nagar-colony-remained-disrupted-for-seven-hours-consumers-were-troubled-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139377-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सात घंटे गुल रही एकता नगर कॉलोनी की बिजली, परेशान हुए उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सात घंटे गुल रही एकता नगर कॉलोनी की बिजली, परेशान हुए उपभोक्ता
Thu, 10 Jul 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की एकता नगर कॉलोनी के ट्रांसफार्मर में आई खराबी दो दिन बाद भी सही नहीं हो सकी। यहां के उपभोक्ता करीब सात घंटे तक बिजली कटौती की समस्या से जूझते रहे। साथ ही शहर के अन्य इलाकों में फेस, लो-वोल्टेज और फाल्ट से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
एकता नगर कॉलोनी में सोमवार की देर रात ट्रांसफार्मर में दिक्कत आ गई थी। इस वजह से उपभोक्ताओं को 24 घंटे तक आपूर्ति नहीं मिल पाई थी। मंगलवार को बमुश्किल विद्युत निगम के कर्मचारियोंं ने वहां की आपूर्ति बहाल की। इसके बाद मंगलवार रात दो बजे ट्रांसफार्मर में दोबारा से समस्या आ गई। सुबह नौ बजे तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। इसके अलावा शहर के अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, गोदावरी स्टेट, वसुंधरा कॉलोनी, निरंजनकुंज, अवध नगर, तुलाराम, खैरुल्लाह शाह, मदीना शाह, आवास विकास, नौगांव पकड़िया, आदि इलाकों में फेस व छिटपुट फाल्ट से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। जेई जहांगीर आलम ने बताया है कि शहर के कुछ इलाकों में दिक्कतें आई थी। जहां टीम को भेज कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।