फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity supply disrupted due to cable replacement and transformer failure

Pilibhit News: केबल बदलने, ट्रांसफार्मर फुंकने से ठप रही बिजली आपूर्ति

Fri, 02 Aug 2024 03:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted due to cable replacement and transformer failure
पूरनपुर। केबल बदलने से नगर के 600 परिवारों को पूरे दिन बिजली नहीं मिल पाई। इसके अलावा महिला अस्पताल के समीप रखा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से आसपास क्षेत्र के उपभोक्ताओं की घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन

नगर सहित क्षेत्र में केबल बदलने का सिलसिला फरवरी से चल रहा है। केबल बदलने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़वाने का समय मार्च तक निर्धारित था, मगर अफसरों का तर्क है कि इस बार नगर में 60 प्रतिशत से अधिक लोड बढ़ा है, इसको लेकर केबल बदलवाए जा रहे हैं। ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़वाई जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में केबल बदलने के लिए सुबह नौ बजे 250 केवीए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति काट दी गई। इसके अलावा मोहल्ला बमनपुरी, कायस्थान में केबल बदलने के लिए वाल्मीकि मंदिर के समीप रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। पूरे दिन बिजली आपूर्ति न मिलने से 600 से अधिक परिवार गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा महिला चिकित्सालय के समीप रखा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से आसपास क्षेत्र की आपूर्ति सुबह से दोपहर तीन बजे तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed