फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity supply become havoc for consumers

शहर से देहात तक गहराया बिजली संकट, सप्लाई ठप

Fri, 22 Sep 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Fri, 22 Sep 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply become havoc for consumers
बिजली - फोटो : अमर उजाला
बरसात से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं हर बार की तरह शहर से देहात तक बिजली संकट गहरा गया। पेड़ों की टहनियां विद्युत लाइनों पर गिरने से फॉल्ट की समस्या पैदा हो गई। इससे कई स्थानों पर बिजली के खंभों पर करंट उतरने के कारण सप्लाई बाधित रही। दस घंटे तक लोग बिजली के इंतजार में परेशान होते रहे। उधर अफसर कर्मचारियों की किल्लत का रोना रोकर सुधार कार्य में देरी की बात कहते रहे। 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह तड़के तेज हवाएं चलने लगी। बारिश शुरू होने के कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आवास विकास, निरंजनकुंज, आसफजान, साहूकारा, बाग गुलशेर खां, कबीर खां, दुर्गाप्रसाद, मोहतसिम खां, बाग गुलशेर खां, अशोक कॉलोनी, अस्पताल रोड आदि की बिजली सप्लाई ठप हो गई। निरंजनकुंज के पास पेड़ की टहनियां तारों पर गिरने से आपूर्ति बंद हो गई। विकास भवन, पुलिस लाइन की भी बिजली प्रभावित रही। आवास विकास में जंफर फुंकने के साथ ही पोल में करंट उतर गया। इससे बिजली सप्लाई बाधित रही। बिजली के गुल रहने से दिन भर लोग परेशान रहे। सुबह पांच बजे करीब गई बिजली शाम को आई। बिजली गुल होने से लोगों को सुबह के समय पानी की संकटों से भी जूझना पड़ा। आवास विकास कॉलोनी में सी ब्लॉक के लोगों ने उपकेंद्र में शिकायत की, लेकिन कर्मचारियों से संतोषजनक जवाब न मिलने पर कहासुनी भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed