{"_id":"5738b1874f1c1bf815ac719b","slug":"electricity-sub-station-personnel-on-those-raging-denied","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपकेंद्र पर कर्मी न मिलने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपकेंद्र पर कर्मी न मिलने पर भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 15 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात भर बिजली न आने पर मोहल्ला पकड़िया के लोगों का गुस्सा फूट गया। पहले विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत करने पहुंचे, लेकिन कर्मचारी नदारद मिले। अफसरों ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद एकत्र युवकों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और अनदेखी का आरोप लगाया है।
प्रदर्शन करने वाले युवकों ने बताया कि वह मोहल्ला पकडिय़ा के रहने वाले है। शनिवार को पहले दिन भर बिजली आंख-मिचौली करती रही। इसके बाद रात में बिजली कटौती हुई, जिसके बाद से अब तक सप्लाई शुरू नहीं की गई। भीषण गर्मी में रात भर लोग परेशान होते रहे। रविवार सुबह इसकी जानकारी और शिकायत दर्ज कराने के लिए बाजार गेट विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पर शिकायत सुनने वाला कोई मौजूद ही नहीं था। वहीं से एसडीओ को फोन लगाया। आरोप है कि अधिकारियों ने फोन तो रिसीव किया, लेकिन समस्या के समाधान के लिए संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होनें अघोषित कटौती से निजात दिलाने की मांग अधिकारियों से की है। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार, सागर यादव, मनीष दिवाकर, दीपू, वसीम, विशाल, नदीम अंसारी, अर्पित शुक्ला सहित दर्जन भर लोग थे।