फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity stopped for six hours in Puranpur

Pilibhit News: पूरनपुर में छह घंटे ठप रही बिजली

Fri, 15 Mar 2024 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity stopped for six hours in Puranpur
पूरनपुर। विद्युत उपकेंद्र में हाईटेंशन लाइन का आइसोलेटर ब्रेकर बदलने के कारण नगर में छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली नहीं आने से करीब 18 हजार की आबादी प्रभावित हुई। बिजली नहीं आने से दोपहर बाद नगर की पानी सप्लाई भी ठप हो गई।
विज्ञापन

असम हाईवे स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र से नगर के उपकेंद्र को आई 33 हजार केवीए लाइन में लगा आइसोलेटर ब्रेकर कई महीने पहले खराब हो गया था। इससे हाईटेंशन लाइन को कट करने और जोड़ने में असुविधा होती थी। कभी-कभार तो आइसोलेटर ब्रेकर काम न करने पर बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए 132 सब स्टेशन से संपर्क करना पड़ता था।
विज्ञापन

आइसोलेटर ब्रेकर बदलने के लिए बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे नगर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। कुछ बिजली उपभोक्ताओं के बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप पर दी गई सूचना में शाम चार बजे आपूर्ति बहाल करने की बात कही गई लेकिन शाम छह बजे तक नगर की बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता जयपाल सिंह ने बताया कि होली से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश हैं। इसी के चलते बृहस्पतिवार को आइसोलेटर ब्रेकर को बदलवाया गया, ताकि गर्मी में उपभोक्ताओं को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed