फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   electricity problem

भीषण गर्मी में अघोषित बिजली से लोगों का बुरा हाल

Thu, 01 Jul 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
electricity problem
पीलीभीत। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोगों का बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। सप्लाई चालू हुई तो लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से शहर की सप्लाई चरमराई रही। टाउन नंबर वन से एलटी लाइन में फाल्ट हो गया था। इससे चावला चौराहा, मुख्य बाजार, लाल रोड, मोहल्ला आसफजान, डोरीलाल, एकतानगर, साहूकारा, मोहतसिम खां में सुबह करीब चार बजे गई बिजली दो घंटे तक गुल रही। छह बजे सप्लाई चालूू हुई, लेकिन 15 मिनट बाद दोबारा चली गई। पांच मिनट बाद दोबारा आई तो लो वोल्टेज थे। इसी तरह मोहल्ला नई बस्ती और आसपास के इलाकों में लो वोल्टेज की दिक्कत रही। इसके पीछे अधिकारी ओवरलोड को वजह बताते रहे।
विज्ञापन

सुनगढ़ी मोहल्ले में बुधवार रात शटडाउन के बाद एक फेस बंद हो गया था। इसका सुधार सुबह सात बजे कराया जा सका। उपभोक्ता पावर कॉरपोरेशन की ओर से सूचनाओं के आदान-प्रदान को बने ग्रुप पर जानकारी हासिल करने का प्रयास करते रहे, मगर जिम्मेदार चुप्पी साध गए। इससे लोगों में नाराजगी दिखी। उधर, ग्रामीण इलाकों में भी समस्या बनी हुई है। बीसलपुर में तहसील के पास रखा ट्रांसफॉर्मर दोपहर 12 बजे के बाद अचानक खराब हो गया। दो घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में किस फीडर से कितने घंटे मिली सप्लई
- खकरा- 16.29 घंटे
- खुदागंज- 16.29 घंटे
- कांशीराम कॉलोनी- 20.46 घंटे
- पुलिस और प्रशासनिक- 22.55 घंटे
- निरंजनकुंज - 20.18 घंटे
- आवास विकास - 22.16 घंटे
- सात बार हुई ट्रिपिंग।
- 30 से अधिक बार लिया गया शटडाउन।
इन दिनों गर्मी अधिक पड़ रही है। ऐसे में बिजली कटौती से दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। हर साल गर्मी के दिनों में बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। स्थायी समाधान पर कोई ध्यान नहीं देता। इस बार भी परेशान होना पड़ रहा है। - वीरेंद्र भारद्वाज, मोहल्ला बाग गुलशेर खां
दिन हो या रात बिजली कब चली जाए, इन दिनों तो कुछ कहा ही नहीं जा सकता। जब बिजली आती है तो वोल्टेज कम आ रहे हैं। ऐसे में बिजली आना और न आना सब बराबर है। परेशान तो जनता को ही होना है। - नितिन पाराशरी, मोहल्ला आसफजान
जिस तरह से पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी बिजली का बिल वसूलने पर ध्यान देते हैं। उस तरह से अगर व्यवस्था बनाने पर दिया जाए तो शायद हालात बेहतर हो जाए। कई बार तो बिजली गए घंटों हो गए, मगर अफसरों से पूछों तो उन्हें पता ही नहीं होता। - पुष्पा शर्मा, रेलवे कॉलोनी
बिजली की दिक्कत लंबे समय से चली आ रही है। इन दिनों हालात पहले से ज्यादा बदतर हो चुके हैं। लापरवाह रवैये की बात करें तो पूछने पर कोई जवाब तक नहीं दिया जाता है।- गायत्री लोधी, मोहल्ला देशनगर

इन दिनों अधिकांश फाल्ट एफटी लाइन में हो रहे हैं। इसका कारण ओवरलोड निकलकर आ रहा है। समस्त एसडीओ को इसे चेक कराने को लगाया गया है। कई बार लोग घरों के बाहर से गुजरते तारों पर फेस बदलते रहते हैं। इससे वोल्टेज की समस्या बनती है, फाल्ट भी होते हैं। सप्लाई सुचारू रखने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। - असीम कुमार, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed