{"_id":"5f40143c8ebc3e3d1b683304","slug":"electricity-problem-pilibhit-news-bly417021391","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी लाइन पर हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से बिजली उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी लाइन पर हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से बिजली उपकरण फुंके
विज्ञापन
पीलीभीत। हाईटेंशन लाइन का तार टूटने के बाद एलटी लाइन पर गिर गया। इससे मोहल्ला शेर मोहम्मद में कई घरों में हाई वोल्टेज बिजली आने से कई उपकरण फुंक गए। सूचना मिलने के बाद पावर कॉरपोरेशन टीम ने तार हटवाकर मरम्मत कराई। स्थानीय लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पावर कॉरपोरेशन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार शुक्रवार सुबह सात बजे टूटकर एलटी लाइन पर जा गिरा। इससे कुछ घरों में तो वोल्टेज लो हो गया, जबकि कुछ घरों में हाई वोल्टेज आने लगा। अचानक हाई वोल्टेज बिजली आने पर मोहल्ले के अजय राठौर के घर का इंवर्टर समेत आसपास के कुछ अन्य घरों में बल्ब और पंखे फुंक गए। इसकी सूचना पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को दी गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी काफी देर तक कोई सुध लेने नहीं पहुंचा। बाद में ऑनलाइन शिकायत की गई। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि उपकरण फुंकने की बात संज्ञान में नहीं है। एचटी लाइन का तार टूटने की शिकायत मिली थी, उसे ठीक करा दिया गया है।
ट्रांसफॉर्मर फुंकने से दो गांवों की बिजली गुल
बरखेड़ा। ग्राम अधकटा में 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर तीन दिन पहले फुंक गया था। इसके स्थान पर दूसरा ट्रांसफॉर्मर उसी दिन लगा दिया गया। मगर कुछ देर बाद ही ओवरलोड के चलते दूसरा ट्रांसफॉर्मर भी फुंक गया। इसके बाद गांव की बिजली व्यवस्था ठप है। ग्राम मूसेपुर जयसिंह में भी 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर दो दिन से खराब है। इसकी कई बार शिकायत की गई, मगर अब तक सुधार नहीं किया गया। अवर अभियंता साबिर खां ने बताया कि दोनों ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड के चलते फुंक गए थे। नए ट्रांसफॉर्मर मिलते ही व्यवस्था सुचारु करा दी जाएगी।