{"_id":"67c0ad0ea48235102a072061","slug":"electricity-pole-fell-on-the-house-causing-commotion-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-131490-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मकान पर गिरा बिजली खंभा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मकान पर गिरा बिजली खंभा, मचा हड़कंप
Thu, 27 Feb 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
मझोला कस्बे में वार्ड नंबर सात में मकान से टिका बिजली खंभा। संवाद
मझोला। कस्बे के वार्ड नंबर सात मेें झुका हुआ खंभा अचानक से सामने स्थित मकान पर गिर गया। सूचना के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने काफी देर तक खंभे की सप्लाई को बंद नहीं किया। जिससे हादसे की आशंका बनी रही। हालांकि बाद में सप्लाई को बंद कराया गया।
गुलडिया भिंडारा स्थित वार्ड नंबर सात में एक खंभा काफी लंबे समय से झुका हुआ है। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने मामले की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को भी शिकायत की। शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने इस खंभों को सही नहीं कराया। इस खंभे से वार्ड के अधिकांश लोगों के घरों को बिजली कनेक्शन भी जाते है।
मंगलवार की शाम को यह खंभा अचानक से गिर गया। खंभा सामने स्थित घर की बाउंड्री पर जा गिरा। जिससे सप्लाई भी चालू है। खंभा गिरने की शिकायत तुरंत ही बिजली कर्मचारियों को दी गई। इसके बाद भी बृहस्पतिवार की देर शाम तक इस खंभे को नहीं सही किया गया। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। जेई शुभम भारद्वाज ने बताया कि कर्मचारियों को खंभा सही करने के निर्देश दिए गए है। खंभे से सप्लाई नहीं दी जा रही है।