{"_id":"6499d4c20a526c633502e846","slug":"electricity-of-more-than-80-houses-stalled-due-to-blowing-of-transformer-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-208-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 80 से अधिक घरों की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 80 से अधिक घरों की बिजली ठप
Mon, 26 Jun 2023 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। लाइन फॉल्ट से लाइन पार के 80 घरों में आधी रात को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। खराबी दूर कर सोमवार सुबह 10 बजे आपूर्ति सुचारू की गई तो कुछ देर बाद ही 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति ठप हो गई। फुंके ट्रांसफार्मर को शाम तक नहीं बदला जा सका है।
लाइन पार नगर पालिका के पांच वार्डों और पूरनपुर देहात में बिजली आपूर्ति को कई जगह ट्रांसफार्मर रखे हैं। डॉ. राममनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज गेट के समीप रखे ट्रांसफार्मर के पास आधी रात को तार टूटकर गिरने से 80 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार सुबह खराबी को सही कर करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। मगर कुछ देर बाद ट्रांसफार्मर फुंकने से फिर आपूर्ति ठप हो गई। फुंके ट्रांसफार्मर को शाम तक नहीं बदला जा सका। आधी रात से बिजली गुल रहने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए।