फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity is releasing sweat in the scorching heat, the worst condition in the village

भीषण गर्मी में पसीने छुड़ा रही बिजली, गांव में सबसे बुरा हाल000000

Tue, 26 Apr 2022 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity is releasing sweat in the scorching heat, the worst condition in the village
मोहल्ला देशनगर में एक भवन की दीवार से टिका बिजली का खंभा।संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गर्मी शुरू होते ही बिजली सप्लाई व्यवस्था धड़ाम होने लगी है। सबसे बुरा हाल गांवों का है जहां रात में बमुश्किल तीन से चार घंटे ही सप्लाई मिल पा रही है। अंधाधुंध अघोषित कटौती की जा रही है। आलम ये है कि लोगों की रात में नींद पूरी नहीं हो पा रही हैं। गांव में हाल और ज्यादा खराब है।
विज्ञापन

शहर में कहने को 24 घंटे सप्लाई का शेड्यूल है, लेकिन बिजली रात में आंख मिचौनी का खेल खेलती रहती है। गांवों में बीस घंटे से ज्यादा की सप्लाई का शेड्यूल है लेकिन सप्लाई इन दिनों 8 से 10 घंटे की मिल पा रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में आ रही है। गांव में लोग खुले आंगन में लेटने को मजबूर हैं। सीबीएसई की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। बिजली न आने के कारण विद्यार्थियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में जर्जर लाइन, खंभे भी गए टूट
शहर में बिजली की जर्जर लाइन और खंभे हादसों को दावत दे रहे हैं। मोहल्ला देश नगर में एक खंभा टूटकर सेेवायोजन कार्यालय के पास एक भवन से टिका है। इससे के अलाव महिला थाने के पास बिजली की लाइन के लिए बल्लियां लगाई गई हैं। मोहल्ला देश नगर गौरी के कब्रिस्तान में जर्जर लाइन के चलते आग लग गई। शुक्र रहा है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसके अलावा मोहल्ला खकरा में पेड़ों के कारण सप्लाई बाधित हो रही है। उस क्षेत्र में पेड़ होने के कारण फाल्ट होने का खतरा ज्यादा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर के गांवों में शाम होते ही गुल हो जाती है
पूरनपुर के गांवों में शाम होते ही बिजली गुल होने लगती है। रात में कुछ घंटे बिजली आती है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों को सूचना दो तो कोई सुनवाई नहीं होती। गांव के साथ कस्बे की सप्लाई का भी बुुरा हाल है।
कलीनगर और माधोटांडा में बिजली कटौती से लोग परेशान
कलीनगर। कलीनगर और माधोटांडा गांव में इन दिनों बिजली की स्थिति काफी खराब है। 24 घंटे में मात्र आठ घंटे ही बिजली की सुविधा मिल रही है। उसमें भी कई बार कटौती की जा रही है। दिन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को आधी रात के बाद बिजली मिल पा रही है। लोग देर रात तक घरों के बाहर टहलकर समय काट रहे हैं। कुछ छतों का सहारा लेने को मजबूर है। बिजली की जानकारी करने के लिए विघुत उपकेंद्र से संपर्क करने पर फोन बंद होने की ग्रामीणों की शिकायतें हैं।
बोले ग्रामीण- बिजली का हाल है बेहाल
गर्मी में सप्ताह भर से बिजली ने परेशान कर दिया है। मात्र आठ घंटे बिजली मिल पा रही है, उसमें भी कटौती होती है। जानकारी जुटाने के लिए फोन करने पर संपर्क नहीं हो पाता। - कामेश्वर सिंह, माधोटांडा
बिजली की स्थिति काफी खराब है और कटौती हावी है। खेतों में फसल की खड़ी होने की वजह बताई जाती रही, अब फसल कट गई लेकिन स्थिति सुधरने का नाम ले रही है। - सर्वेश कश्यप, माधोटांडा
------------------
बीसलपुर क्षेत्र के लोग भी बिजली सप्लाई को लेकर परेशान
बीसलपुर। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के सहारे चलने वाले उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। बिजली की मोटरें नियमित रूप से न चल पाने से किसान खेतों में पलेवा नहीं कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे उपभोक्ताओं में अधिकारियों के प्रति रोष है।
--------------------------------------------
बिजली आती है, बमुश्किल पांच घंटे
ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे में बमुश्किल पांच घंटे बिजली आती है। काफी कम बिजली आने के कारण खेतों में लगे बिजली के मोटर कुछ देर चल पाते हैं और बिजली जाते ही बंद हो जाते हैं। बिजली की लगातार होने वाली आवाजाही के कारण किसानों को गन्ने की बुआई के लिए खेतों में पलेवा करने के लिए काफी समय इंतजार करना पड़ता है।
- नागेंद्र देव, गांव नवदिया भगत।
बिजली कम आने से सर्वाधिक दिक्कत होती है रात में
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का अब कोई शेड्यूल नहीं रहा। बिजली कब आएगी कोई नहीं जानता। सर्वाधिक दिक्कत रात में होती है। रात में बिजली आने की कोई गांरटी न होने के कारण अधिकांश लोगों ने छतों पर सोने का बंदोबस्त कर रखा है और गर्मी से निजात पाने के लिए हाथ के पंखे झलने पड़ते हैं।
-कृष्ण बहादुर गंगवार, गांव लाड़पुर।
शेड्यूल के हिसाब से दी जा रही है विद्युत आपूर्ति
ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल है। आजकल भीषण गर्मी में सिस्टम में खराबी भी आती रहती है, जिसे अतिशीघ्र सही करने का पूरा प्रयास किया जाता है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्र में शेड्यूल के हिसाब से बिद्युत आपूर्ति नहीं हो पाती है। कम विद्युत आपूर्ति हो पाने के मामले में स्टाफ को कोई दोष नहीं है। अमित कुमार आनंद अधिशासी अभियंता, पावर कॉरपोरेशन बीसलपुर।

फाल्ट आने से थोड़ी दिक्कत आ जाती है। बाकी सप्लाई ठीक है। जर्जर खंभे और जर्जर विद्युत लाइन को दुरुस्त करने का प्रस्ताव शक्ति भवन को गया है। प्रस्ताव पास होने के बाद इनको दुुरुस्त करा दिया जाएगा।
- ज्ञानेंद्र सिंह, एक्सईएन पॉवर कॉरपोरेशन पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed