फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity failure throughout the day, consumers remain worried

Pilibhit News: दिन भर गुल रही बिजली, परेशान रहे उपभोक्ता

Wed, 21 Feb 2024 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure throughout the day, consumers remain worried
बिजली ठीक करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग
पीलीभीत। नकटादाना फीडर पर काम के चलते मंगलवार को पूरे शहर की बिजली ठप रही। इससे दिनभर उपभोक्ता परेशान रहे। साढ़े छह बजे सप्लाई सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

नकटदाना फीडर पर मंगलवार को पैनल में कुछ काम कराया जाना था। जिसके चलते विभाग की ओर सूचना जारी कर बताया गया था कि मंगलवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। मगर काम में देरी होनी की वजह से लगभग साढ़े छह बजे के बाद शहर के उपभोक्ताओं को बिजली दी जा सकी।

बावजूद इसके देर रात तक उपभोक्ताओं को कटौती की मार झेलनी पड़ी। इससे पूरा दिन उपभोक्ता परेशान रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत दुकानदारों को हुई। पूरा दिन बिजली न मिल पाने से इन जगहों के इंवर्टर ने भी साथ छोड़ दिया। जिससे आवश्यक कार्यों को निपटाने में काफी समस्या आई। लोगों को पानी की भी दिक्कत हुई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि काम निपटाने के बाद पूरे शहर की बिजली सुचारू करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed