{"_id":"6a078616e609c2733b09cb32","slug":"electric-scooters-have-gained-momentum-due-to-rising-petrol-prices-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-159579-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पेट्रोल पर महंगाई से इलेक्टि्रक स्कूटी ने भरी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पेट्रोल पर महंगाई से इलेक्टि्रक स्कूटी ने भरी रफ्तार
विज्ञापन
एक शोरूम पर खड़ी इलेक्टि्क स्कूटिया। संवाद
पीलीभीत। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों व पेट्रोल बचाने की अपील के बीच इलेक्टि्रक वाहनों ने भी रफ्तार पकड़ ली है। बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। मार्च-अप्रैल की अपेक्षा मई में छोटे-बड़े 10 शोरूम पर रोजाना 20-25 बैटरी संचालित स्कूटी लोग खरीद रहे हैं। व्यापारियों का मानना है कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद जून में खरीद में और भी तेजी बढ़ सकती है।
दो माह से पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे वाहनों की मांग तेज हो गई, लोगों को मानना है कि भविष्य में पेट्रोल-डीजल का संकट वाहनों की पहिये रोक सकता है। ऐसे में लोगों ने इलेक्टि्रक वाहनों की ओर रुख किया है। मार्च माह में शहर के लगभग दस शोरूम 200 स्कूटी बेची गई। अप्रैल में 230 तक यह संख्या पहुंची। मई के मात्र 15 दिनों में इलेक्टि्रक वाहनों की बिक्री 250 से ऊपर चली गई। इलेक्टि्रक शोरूम स्वामियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मांग व प्रधानमंत्री की अपील कारोबार को अगले माह तक और बढ़ा देगी। संवाद
--
कारोबारियों में उत्साह
पहले से कारोबार बढ़ा है। ऐसे में रोजाना दो-तीन स्कूटी सेल हो रही है। अब प्रधानमंत्री की पेट्रोल बचाव अपील से कारोबार और बढ़ने की संभावना है। - अंकुर, कारोबारी
विज्ञापन
पेट्रोल पर महंगाई इलेक्ट्रिक स्कूटी का कारोबार जरूरी बढ़ाएगी। हालांकि अभी सामान्यत: मुनाफा है जून में बढ़ेगा। - गौरांग