{"_id":"5ed3ef5c8ebc3e904b44d0e7","slug":"electric-problem-pilibhit-news-bly407683056","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिपकली चिपकने से इंसुलेटर में आई खराबी, घंटों बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिपकली चिपकने से इंसुलेटर में आई खराबी, घंटों बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बारिश होने के बाद गर्मी से निजात पा रहे शहरवासियों को हर बार की तरह बिजली संकट से जूझना पड़ा। डिग्री कॉलेज चौराहा के एक पोल का इंसुलेटर छिपकली चिपकने से खराब हो गया। इसके अलावा कई जगहों पर तार टूट गए। इससे शहर के कई इलाकों की बिजली घंटों गुल रही। पावर कॉरपोरेशन की टीम ने सुधार कराया। मगर इसके बाद भी दिन भर बिजली की आंखमिचौली जारी रही।
पिछले कई दिनों से गर्मी बढ़ने पर ओवरलोड के चलते शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी थी। दिन हो या रात, घंटों की कटौती से शहरवासी परेशान हो गए थे। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी बढ़ते लोड का हवाला देकर बेबस दिखाई दिए थे। रविवार रात बारिश होने पर एक तरफ गर्मी से निजात मिली, वहीं दूसरी ओर हर बार की तरह फिर फाल्ट के नाम पर बिजली गुल हो गई। पहले तो बारिश में फाल्ट बचाने के लिए शहर के समस्त सब स्टेशनों से सप्लाई एहतियातन बंद कर दी गई थी। सुबह 10 बजे बीच में बारिश रुकने पर सप्लाई शुरू की गई। इसके बाद एक-एक कर खामियां सामने आने लगीं।
डिग्री कॉलेज चौराहा के पास एक पोल के इंसुलेंटर में छिपकली चिपक गईं और वह खराब हो गया। इससे बल्लभनगर कॉलोनी, नई बस्ती, काला मंदिर, समेत कई इलाकों में बिजली चली गई। इसके अलावा टनकपुर हाईवे, रेलवे स्टेशन के पास तार फाल्ट होने के बाद टूट गए। इससे अन्य इलाकों में भी बिजली संकट गहरा गया। इसका सुधार करने के लिए पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने टीमें लगाईं। तारों का तो सुधार करा दिया गया, मगर इंसुलेटर में आई खराबी नहीं पकड़ी जा सकी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कमी पकड़ में आई, फिर इसे ठीक किया गया। इसके बाद भी अशोक कॉलोनी, नखासा, एकता नगर, मोहल्ला बाग गुलशेर खां, पकड़िया, आसफजान, साहूकारा, डोरीलाल, मोहतसिम खां समेत कई इलाके ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझते रहे। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि इंसुलेटर में खराबी और तारों में फाल्ट की वजह से कुछ देर सप्लाई बाधित रही थी। ठीक करने के बाद कहीं कोई दिक्कत नहीं रही।