{"_id":"64d13db9fa19b2c1380141d4","slug":"electric-pole-fell-by-getting-stuck-in-the-trolley-of-kanwariyas-innocent-died-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2347-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कांवड़ियों की ट्रॉली में फंसकर बिजली का खंंभा गिरा, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कांवड़ियों की ट्रॉली में फंसकर बिजली का खंंभा गिरा, मासूम की मौत
Tue, 08 Aug 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल महेंद्र कुमार । संवाद
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव गझाड़ा में सोमवार शाम कांवड़ियों की ट्रॉली में फंसकर बिजली का खंभा गिर गया। खंभे से दबकर 10 माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। इसके अलावा एक दस साल की बच्ची और घायल हो गई।
देवरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव गझाड़ा निवासी महेंद्र गंगवार ने बताया कि उनके गांव में कांवड़ियों का जत्था सोमवार को जलाभिषेक करने के बाद शाम को ट्रैक्टर ट्रॉली से नगर में भ्रमण कर रहा था। शाम करीब छह बजे कांवड़ियों की ट्रॉली में फंसकर बिजली का सीमेंट का खंभा गिर गया। उस वक्त महेंद्र अपनी 10 माह की बेटी दीपाक्षी को गोद में लेकर खंभे के पास ही खड़े थे।
खंभा गिरने से महेंद्र और उनकी गोद में मौजूद दीपाक्षी उसके नीचे दब गई। लोगों ने जैसे-तैैसे खंभा हटाकर उन्हें निकाला। इस बीच दीपाक्षी की मौत हो गई। गांव के सोमपाल की 10 वर्षीय पुत्री खुशी भी खंभे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कांवड़िये भी अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
महेंद्र कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दीपाक्षी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल खुशी को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।