{"_id":"5a04872e4f1c1bee688ba38f","slug":"election-nomination-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही वार्ड से दो प्रत्याशियों को सिंबल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही वार्ड से दो प्रत्याशियों को सिंबल
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा की हुई किरकिरी
खुद को सिद्धांतवादी और नियमों पर चलने वाली पार्टी बताने वाली भाजपा ने एक ही वार्ड से दो सदस्यों को सिंबल थमा दिया, लेकिन चुनाव अधिकारी ने बाद में दाखिल किए गए विधायक प्रतिनिधि के नामांकन के साथ दाखिल सिंबल को अस्वीकार कर दिया। हैरानी की बात यह है अब दोनों ही प्रत्याशी मैदान में हैं।
निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के टिकट वितरण के बाद जहां पूरनपुर, गुलड़िया भिंडारा सहित कई स्थानों पर भाजपा में बगावत हो रही है, वहीं अब सदस्य पद के टिकट वितरण को लेकर भी खींचतान शुरू हो गई है। कई वार्डों में टिकट न मिलने से पुराने कार्यकर्ताओं में असंतोष है। सबसे ज्यादा किरकिरी शहर के वार्ड नंबर छह को लेकर हो रही है। यहां पार्टी ने गत चुनाव में निर्दलीय जीतकर सभासद बने सुभाष सोनकर को छह नवंबर से प्रत्याशी घोषित कर सिंबल थमा दिया। इस वार्ड से शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के कार्यालय सचिव भीम सिंह चौहान ने भी आवेदन किया था। सूची में नाम न होने पर भीम सिंह चौहान ने विधायक एवं पार्टी पदाधिकारियों से शिकायत की। दबाव बढ़ने पर निकाय चुनाव को गठित कमेटी ने भीम सिंह चौहान के नाम की घोषणा कर उन्हें भी सिंबल जारी कर दिया। इस बीच सुभाष सोनकर ने छह नवंबर को पार्टी के सिंबल सहित अपना नामांकन दाखिल कर दिया। दूसरे दिन सात नवंबर को भीम सिंह चौहान ने भी सिंबल के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। बुधवार को हुई जांच में चुनाव अधिकारी संजय निगम ने भीम सिंह चौहान के नामांकन के साथ दाखिल सिंबल को अस्वीकार कर दिया। इससे भीम सिंह चौहान एवं उनके साथ लगे लोगों को दोबारा झटका लगा है। बात यहीं खत्म नहीं होती। एक ओर सुभाष सोनकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं वहीं दूसरी ओर भीम सिंह चौहान भी हर हाल में चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। अब देखना है कि यह है कि पार्टी अपने अधिकृत प्रत्याशी के साथ खड़ी होती है अथवा भीमसिंह चौहान के साथ।
पीलीभीत नगर पालिका के वार्ड छह के सुभाष सोनकर एवं भीम सिंह चौहान दोनों ने आवेदन किया था। पार्टी ने सुभाष सोनकर का नाम तय किया। पार्टी व्यक्ति नहीं सिंबल के साथ है। जिसके हाथ में कमल का फूल है वहीं हमारा प्रत्याशी है और उन्हें ही चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
हर्षवर्धन आर्य, जिला प्रभारी निकाय चुनाव