फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   election

election

Fri, 20 Nov 2015 10:52 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 20 Nov 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
election
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में शुक्रवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। प्रधान पद के लिए मरौरी में 156 और बरखेड़ा में 184 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन


चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों को कार, खड़ाऊं, गदा और कोट का चुनाव चिह्न मिला। चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशी ब्लाक परिसर के बाहर चुनाव संबंधी सामग्री खरीदते देखे गए।
विज्ञापन


प्रधानी के चुनाव के प्रथम चरण के लिए प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई। मरौरी ब्लाक में प्रधान के 95 पदों के लिए 819 और सदस्य पद के लिए 1531 नामांकन वैध पाए गए। शुक्रवार को प्रधान पद के लिए 156 और सदस्य पद के 26 नामांकन वापस हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अब ब्लाक मरौली क्षेत्र में प्रधान लिए 663 और सदस्य के लिए 1505 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। सदस्य पदों के सापेक्ष नामांकन कम होने से कई पद रिक्त रह गए। जबकि कई वार्डों में एकल नामांकन के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।

 सदस्य पद के नामांकन अधिक होने के कारण कर्मचारी देर सायं तक सही स्थिति का आंकलन नहीं कर सके। आरओ आरबी चतुर्वेदी ने बताया कि नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। रिक्त पद और निर्विरोध की संख्या शनिवार को स्पष्ट हो सकेगी।

 चुनाव चिह्न हासिल करने को बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण दिन भर ब्लाक परिसर में अफरा तफरी मची रही। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने स्वयं पहुंचकर कोतवाली व सुनगढ़ी पुलिस के सहयोग से व्यवस्था संभाली।

बरखेड़ा। ब्लाक क्षेत्र में प्रधान के 85 पदों के लिए 412 नामांकन वैध पाए गए थे। इनमें शुक्रवार को 184 नामांकन वापस हो गए। वहीं सदस्य के 1033 पदों के लिए 993 नामांकन वैध पाए गए थे जिनमें 18 पर्चे वापस हो गए।

इस प्रकार ब्लाक में प्रधान पद के लिए 638 और सदस्य पद के लिए 975 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने पर निर्वाचन अधिकारी/डीसीओ राजेश्वर सिंह यादव ने एआरओ के माध्यम से चुनाव चिह्न आवंटित कराए। नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर काफी भीड़ रही।
ललौरीखेड़ा और अमरिया ब्लाक में उमड़ी भीड़
पीलीभीत। पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को अमरिया और ललौरीखेड़ा ब्लाक में नामांकन कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ी।

दूसरे दिन प्रधान पद को अमरिया में 330 और ललौरीखेड़ा में 220 नामांकन हुए। इस प्रकार अमरिया में 831 ललौरीखेड़ा में 671 नामांकन हुए। शनिवार से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

अमरिया। अमरिया ब्लाक में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन शुरू हुए थे। पहले दिन रात आठ बजे तक प्रधान के 501 और सदस्य पद के 780 नामांकन जमा हुए।

दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधान पद के लिए 330 और सदस्य पद के 917 नामांकन हुए। निर्वाचन अधिकारी/ जिला बचत अधिकारी आरके सिंह सोमवंशी ने बताया कि दोनों दिन मिलाकर प्रधान के 831 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1620 नामांकन हुए।

जहानाबाद। ब्लाक क्षेत्र में प्रधान पद के नामांकन कराने को दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शुक्रवार को सुबह से नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई, जो देर शाम तक चली। निर्वाचन अधिकारी / सीवीओ डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि दूसरे दिन प्रधान के 220 और सदस्य पद के 707 नामांकन जमा हुए।

 इस पर ब्लाक क्षेत्र में प्रधान पद के कुल 671 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1020 नामांकन पत्र जमा हुए। प्रधानी के चुनाव के सबसे अधिक प्रत्याशी शहर से सटे गांव बरहा में सामने आए हैं।

 रेलवे कॉलोनी से सटे बरहा गांव में पहले दिन 46 और दूसरे दिन 13 कुल मिलाकर 59 नामांकन जमा हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में नामांकन प्रशासन के लिए नई समस्या बन सकते हैं।


दरअसल आयोग ने जो बैलेट पेपर जारी किया है उसमें अधिकतम 48 चुनाव चिह्न हैं। ऐसे में प्रशासन को यहां कम से 11 नामांकन समायोजित करना चुनौती हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed