फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elderly woman dies after being hit by a train in Pilibhit

Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, पीलीभीत-टनकपुर रेलवे लाइन पर हुआ हादसा

Thu, 12 Mar 2026 03:25 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 03:25 PM IST
सार

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। पीलीभीत-टनकपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Elderly woman dies after being hit by a train in Pilibhit
मुल्लो देवी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के कस्बा न्यूरिया के निकट न्यूरिया कॉलोनी स्थित रेलवे गेट नंबर 12 के पास बृहस्पतिवार को सुबह बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। शिनाख्त के बाद मृतका के परिजनों को सूचना दी गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बरेली सिटी से टनकपुर जा रही डेमो ट्रेन सुबह करीब 9:50 बजे न्यूरिया कॉलोनी गेट नंबर 12 के पास पहुंची। इसी दौरान बुजुर्ग महिला अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मुल्लो देवी (75 वर्ष) पत्नी चंद्र सेन निवासी मोहल्ला खेड़ा, न्यूरिया के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार महिला सुबह घर से चाय पीकर निकली थीं। कुछ देर बाद उनके ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। हादसे के बाद ट्रेन करीब 15 मिनट तक मौके पर खड़ी रही और बाद में सुबह लगभग 10:15 बजे टनकपुर के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed