फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elderly man dies of fever in Intaroda, more than 30 sick

Pilibhit News: ईंटारोड़ा में बुखार से बुजुर्ग की मौत, 30 से अधिक बीमार

Thu, 16 Oct 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 16 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies of fever in Intaroda, more than 30 sick
रवि कुमार - फोटो : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।
बरखेड़ा। बीसलपुर के रसिया खानपुर के बाद अब बरखेड़ा के ईंटारोड़ा गांव में बुखार का प्रकोप फैला है। बृहस्पतिवार को गांव निवासी अंगनलाल (70) की बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि निजी अस्पताल की जांच में डेंगू की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि गांव में 30 से 40 लोग बुखार की चपेट में हैं। जानकारी मिलने पर सीएचसी की स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और मरीजों का इलाज किया है। पांच मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी श्याम बाबू ने बताया कि उनके नाना अंगनलाल पिछले 12 दिनों से बुखार की चपेट में थे। इलाज बरखेड़ा में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर 10 अक्तूबर को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे उनकी मौत हो गई। श्याम बाबू ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने नाना को डेंगू होना बताया था। उधर, बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलने पर बरखेड़ा सीएचसी की स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। घर-घर जाकर लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

आरोग्य मंदिर पर शिविर लगाकर बुखार पीड़ित ग्रामीणों की जांच की गई। ग्रामीणों ने बताया कि 30 से 40 लोग बुखार से पीड़ित हैं। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश गंगवार ने बताया कि मरीजों की जांच की जा रही है। अभी पांच मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इनकी एलाइजा जांच कराई जाएगी। अंगनलाल के चिकित्सा संबंधी दस्तावेज अभी नहीं मिले हैं, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
पिछले सात दिनों से डेंगू से पीड़ित हूं। पहले स्थानीय डाॅक्टर को दिखाया। कोई फायदा न होने पर बरेली के अस्पताल इलाज चल रहा है।- रवि कुमार

फोटो
परिवार में तीन लोगों को बुखार आ रहा है। जब तक दवा का असर रहता है, तब तक ही आराम मिलता है। उसके बाद फिर बुखार आ जाता है।-इकबाल

फोटो:
पिछले चार दिन से बुखार आ रहा है। अस्पताल में खून की जांच की गई। इसके बाद दवा दे दी गई है।- ईश्वरवती


फोटो
परिवार में चार लोगों को बुखार आ रहा है। सबका इलाज बरखेड़ा में चल रहा है। गांव में फैली गंदगी भी बीमारियों का कारण बन रही है।- मुन्नी देवी

रवि कुमार

रवि कुमार- फोटो : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

रवि कुमार

रवि कुमार- फोटो : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

रवि कुमार

रवि कुमार- फोटो : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed