फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elderly man dies after being hit by a train, not identified

Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, शिनाख्त नहीं

Thu, 08 May 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 08 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a train, not identified
बीसलपुर। कस्बे से सटे रामलीला रेलवे फाटक क्राॅसिंग के पास कालसेन मंदिर के सामने पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है। अभी शिनाख्त तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत ट्रेन संख्या 55350 डाउन बुधवार सुबह आठ बजे बीसलपुर रेलवे स्टेशन से पीलीभीत के लिए रवाना हुई थी। नगर से करीब दो किलोमीटर दूर आगे कालसेन मंदिर के सामने किसी बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। चालक ने जब तक ट्रेन रोकी। तब तक मौत हो चुकी थी। ट्रेन रुकते ही अधिकांश यात्री नीचे आ गए थे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान उनकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक करीब 55 वर्ष का है। इस हादसे की वजह से ट्रेन करीब आधा घंटे मौके पर रुकी रही। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि शिनाख्त के लिए कपड़े सुरक्षित रख लिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed